Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में 205 स्कूली वाहन अनफिट:विभाग करेगा कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा के लिए 1 अप्रैल से चलेगा विशेष अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग अब सख्त कार्रवाई करेगा। जिले में 205 ऐसे स्कूली वाहन चिह्नित किए गए हैं जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को जल्द से जल्द अपने वाहनों की फिटनेस पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 01 अप्रैल 2026 से प्रदेश के सभी जनपदों में स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाया जाएगा। अम्बेडकर नगर में भी स्कूल बसों और वैन की सघन जांच की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, पंजीकरण और चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की पड़ताल की जाएगी। इसके अतिरिक्त, वाहनों में जीपीएस (GPS), स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी। अधिकारी के अनुसार, ओवरलोडिंग, अनफिट वाहन या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान, वाहन सीज करने और परमिट निरस्त करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सुरक्षा उपकरण सही ढंग से काम कर रहे हों। सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान शुरू होने से पहले ही अपने वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को पूरा कर लें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा में उठा निजी स्कूलों में फीस वृद्धि का मुद्दा:सांसद तेजवीर सिंह ने उठाई कार्यवाही की मांग, कहा अभिभावकों का हो रहा शोषण
    Next Article
    पीलीभीत में AMA ने किया ईंधन कमी का दावा:बोले- स्ट्रीट लाइटें लेकर आ रहा ट्रक पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण लखनऊ में रुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment