Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Alwar Crime News: अलवर में पार्किंग विवाद को लेकर चल गई तलवारें, एक शख्स के सीने में जा घुसी

    1 day ago

    7

    0

    Alwar Parking Dispute Attack: अलवर की दक्षमेस कॉलोनी में पार्किंग विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. यहां कार खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो युवकों पर तलवार से हमला कर दिया गया. हमले में मनप्रीत के सीने में तलवार लगी, जबकि हरप्रीत के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आईं. दोनों घायलों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. पीड़ित मनप्रीत के अनुसार, परविंदर सिंह राजपूत ने तलवार से हमला किया. इस दौरान अमनदीप, जैवेंद्र, बिट्टू और संदीप सहित आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे. बताया गया कि हरप्रीत अपनी कार घर के पास पार्किंग में खड़ी कर रहा था, तभी कार हटाने की बात पर विवाद शुरू हुआ. बीच-बचाव करने पहुंचे मनप्रीत पर भी हमला कर दिया गया. पीड़ित परिवार ने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dholpur Murder Case: धौलपुर में पत्नी से प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, यूपी पुलिस का जवान हिरासत में
    Next Article
    कोलंबिया के सुपरमार्केट में 20 लोग बंधक:कैश वैन लूटने पहुंचे बदमाश पुलिस से बचने अंदर घुसे; एयरपोर्ट पर 45 मिनट उड़ानें रोकीं

    Related क्राइम Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment