Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

    3 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के दादो थाना क्षेत्र स्थित भवानीपुर गांव में रविवार सुबह 9 बजे करीब एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रॉबिन नायक (25) पुत्र राकेश कुमार का शव गांव के बाहर बंबा की पटरी पर एक पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही दादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इस दौरान, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रॉबिन ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। छर्रा सीओ कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। रॉबिन नायक अलीगढ़ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और साथ ही एक नौकरी भी करता था। वह 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव भवानीपुर आया हुआ था। वह अपने तीन भाई-बहनों में से एक था। रॉबिन के पिता राकेश कुमार बाहर रहकर कपड़े का व्यापार करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में खुल सकता है मेदांता का नया यूनिट:आधुनिक तकनीक और कैंसर इलाज पर हुई चर्चा
    Next Article
    जनता ने विधायक सुरेंन्द्र चौरसिया को पसंद नहीं किया:रामपुर कारखाना सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मनीष सिंह; बसपा से संदेश यादव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment