Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में JNMC में डॉक्टर–तीमारदारों में मारपीट:जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर गए, इमरजेंसी सेवाएं ठप

    4 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) में बुधवार देर रात मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। नर्सिंग स्टाफ के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इससे अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। मौत के बाद परिजन का हंगामा ​शहंशाहबाद निवासी शौकत अली (50) को शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों के चलते रात करीब 9:30 बजे इमरजेंसी लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और परिजन ने नर्सिंग स्टाफ की पिटाई कर दी। डॉक्टरों ने मरीजों को बाहर निकाला ​मारपीट से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत काम बंद कर दिया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने न केवल नई भर्ती रोकी, बल्कि वार्डों में भर्ती मरीजों को भी बाहर निकाल दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। दवा मंगवाई पर इलाज नहीं दिया ​हड़ताल का सबसे असर उन मरीजों पर पड़ा जो दूर-दराज के इलाकों से रेफर होकर आए थे। किठोली खानपुर निवासी नीलम दौरा पड़ने के कारण चूल्हे पर गिरकर झुलस गई थीं। लालदेव ने बताया कि डॉक्टरों ने पर्चा बनाया, दवाइयां मंगवाईं और फिर हड़ताल बोलकर बाहर निकाल दिया। अब इस रात में मरीज को लेकर कहां जाएं? दूर–दराज के मरीज भी हो रहे परेशान संभल से आए बाइक हादसे के घायल रविंद्र और अतरौली से आई झुलसी हुई विमला देवी को भी बिना इलाज के लौटा दिया गया। तीमारदार स्ट्रेचर पर मरीजों को लेकर एम्बुलेंस तलाशते नजर आए। 15 दिन में दूसरी बार हड़ताल जेएन मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद हड़ताल की यह दूसरी घटना महज 15 दिन के अंदर ही हो गई। 21 मार्च को भी देर रात मरीज को पानी पिलाने से मना करने पर तीमारदारों ने नर्सिंग स्टाफ से मारपीट कर दी। इसके बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल की थी। दो दिन बाद सुरक्षा के इ्ंतजाम होने का आश्वासन मिलने पर ही हड़ताल खत्म हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गैस रिसाव से लगी थी आग:मूकबधिर पिता समेत तीन बच्चे झुलसे, हालत गंभीर, बहराइच इलाज के बाद लखनऊ रेफर
    Next Article
    संभल एसपी की रिसेप्शन-पार्टी में चार सपा विधायक शामिल हुए:मीडिया सेल ने एसपी को भाजपाई माइंडसेट का बताया, 'X' पर लिखा- समाजवादी ऐसे लोगों से दूर रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment