Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बाइक फिसलने से व्यक्ति की मौत:नगला भूड़ के पास हादसा, स्नान कर घर लौटते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के छर्रा-सांकरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे नगला भूड़ गांव के पास उस समय हुआ, जब अचानक बाइक फिसलने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कासगंज जिले के विरामपुर निवासी खेम सिंह (50) पुत्र मौजीराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सांकरा गंगा जी से स्नान कर अपनी होंडा शाइन बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला भूड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) छर्रा पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। छर्रा सीएचसी के फार्मासिस्ट के अनुसार, खेम सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के अभियुक्त को वाराणसी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद:फरसे से मारकर कर दी थी गर्दन धड़ से अलग, मौके पर हुई थी मौत
    Next Article
    IPL मैचों को लेकर लखनऊ में रूट डायवर्जन:शहीद पथ पर बस-ऑटो पर रोक रहेगी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment