Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में कटारा कोचिंग सेंटर सील:लखनऊ में अग्निकांड के बाद हुई कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन नहीं मिला

    1 day ago

    1

    0

    अलीगढ़ में जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने मंगलवार को रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल के पास स्थित कटारा कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। जांच में कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलता हुआ मिला और अग्निशमन के कोई इंतजाम भी नहीं थे। इसके बाद टीम ने कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। इसके अलावा 12 अन्य कोचिंग सेंटरों पर भी नोटिस की कार्रवाई की है। न फायर एग्जिट, न रजिस्ट्रेशन जांच टीम जब नामचीन कटारा कोचिंग सेंटर पहुंची, तो वहां के हालात देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। यह कोचिंग सेंटर इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर संचालित हो रहा था, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां भारी लापरवाही देखने को मिली। एडीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि इतनी ऊंचाई पर चल रही कोचिंग में आने-जाने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता था। आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई फायर एग्जिट नहीं था। मौके पर मौजूद अग्निशामक यंत्र पूरी तरह से खराब थे और काम नहीं कर रहे थे। कोचिंग सेंटर संचालक के पास बेसिक शिक्षा विभाग की एनओसी भी नहीं थी। 2023 के बाद नहीं है रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि इस कोचिंग सेंटर के पास साल 2023 या उसके बाद का कोई वैध रजिस्ट्रेशन ही नहीं था। एडीआईओएस ने बताया कि कोचिंग सेंटर पूरी तरह से अपंजीकृत है और सुरक्षा के मानक शून्य हैं। मानकों की गंभीर अनदेखी के कारण इसे तुरंत सील कर दिया गया है। सिर्फ 11 कोचिंग ही वैध, चल रहे हैं सैकड़ों इस कार्रवाई ने कोचिंग सेंटरों की पोल खोलकर रख दी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पूरे जिले में केवल 11 कोचिंग सेंटर ही शिक्षा विभाग में पंजीकृत हैं, जबकि शहर में सैकड़ों अवैध कोचिंग सेंटरों संचालित हैं। डीआईओएस की टीम अब ऐसे सभी अवैध सेंटरों को रडार पर ले चुकी है। अचानक मैसेज आया कि आज छुट्टी है प्रशासन की छापेमारी से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के पहुंचने से ठीक पहले कटारा कोचिंग मैनेजमेंट ने आनन-फानन में बच्चों को छुट्टी का मैसेज भेजकर घर वापस भेज दिया, ताकि वे कार्रवाई से बच सकें। वहां एसएससी सीजीएल की तैयारी करने आए 12वीं पास छात्र शिवा ने बताया कि क्लास दोपहर 2 से 5 बजे की होती है। हम लोग जब पहुंचे तो अचानक कह दिया गया कि आज छुट्टी है। हमें पहले कुछ नहीं बताया गया था, बस अभी-अभी मैसेज आया कि आज कोचिंग बंद रहेगी। कल आना है या नहीं, इस बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में अग्निकांड पीड़ितों से मिले अखिलेश यादव:बोले- सुरक्षा मानकों का पालन होता तो 15 लोगों की जान नहीं जाती
    Next Article
    सहारनपुर में सर्पदंश से 11 साल की बच्ची की मौत:इलाज की जगह झाड़-फूंक कराते रहे परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment