Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में एनेस्थीसिया की ओवरडोज से महिला टीचर की मौत:अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आई थी, शिकायत करने पर परिजन से हाथापाई

    5 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के SIG अस्पताल में एनेस्थीसिया की ओवरडोज से महिला टीचर की मौत हो गई। नाराज परिजन ने जमकर हंगामा। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। स्टाफ से हाथापाई की। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन और अस्पताल प्रशासन से बात कर घटना की जानकारी ली। परिजन को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर वे शांत हुए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इलाज में लापरवाही की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि मरीज को पथरी के ऑपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद हृदय की गति रुक गई। जिससे उनकी मौत हो गई। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। घटना रविवार को धौर्रा स्थित SIG अस्पताल की है। 29 मार्च को SIG अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराई थी ​ऊपरकोट निवासी सैयद अमजद अली की पत्नी शाइस्ता इश्तियाक (45) अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में इंग्लिश टीचर थीं। उनके गॉल ब्लैडर में पथरी थी। शाइस्ता के चचेरे भाई मकसूद ने बताया- रविवार सुबह 9:30 बजे शाइस्ता को ऑपरेशन के लिए क्वार्सी थाना क्षेत्र के SIG अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर सरफराज ने ऑपरेशन से पहले सुबह 11 बजे मेरी बहन को एनेस्थीसिया दिया। इसके तुरंत बाद हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। एनेस्थीसिया की ओवरडोज से मौत मौत हुई है। शिकायत करने जाते समय परिजन से स्टाफ ने की हाथापाई ​मृतका के परिजन सैयद काशिफ अली ने बताया- शाइस्ता जब अस्पताल आई थी तो बिल्कुल ठीक थी। इलाज में लापरवाही से उसकी मौत हुई है। जब हम लोगों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से करनी चाहिए तो हमें रोक दिया गया। विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ ने हमारे साथ हाथापाई भी की। ​एनेस्थीसिया देने के बाद हृदय गति कम हुई अस्पताल संचालक प्रो. अमजद अली रिजवी का कहना है कि एनेस्थीसिया देने के बाद मरीज की हृदय गति अचानक कम होने लगी थी। डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर की तरफ से इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है परिजन के आरोप बेबुनियाद हैं। ​शनिवार को बनाया था रिपोर्ट कार्ड ​शाइस्ता 12 साल से स्कूल में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रही थीं। शनिवार को ही उन्होंने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड तैयार किए थे। PTM में पैरेंट्स से मुलाकात की थी। वह अक्सर कहती थीं कि छोटा सा ऑपरेशन है,कराकर जल्द स्कूल लौटेंगी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे ने इसी साल 12वीं और बेटी ने 10वीं की परीक्षा दी है। पुलिस बोली- सीएमओ से कराएंगे जांच वहीं इस मामले में सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि परिजन की तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए सीएमओ को बोला गया है। जांच रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ बोले- दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई वहीं, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मरीज की मौत कैसे हुई है। जांच रिपोर्ट से इसका पता चल पाएगा। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    मेयर की जमीन तक निगम ने बनवाई थी सड़क:मुरादाबाद में निगम अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट लगाईं;रहता एक इंसान नहीं,लिखा- ये सड़क जनहित में जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment