Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में छात्रा की खुदकुशी मामले में आरोपियों की तलाश:स्कूल संचालक का बेटा गिरफ्तार, छेड़छाड़-धमकी से परेशान थी किशोरी

    4 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक के बेटे निशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, छेड़छाड़ के आरोपी स्कूल संचालक और उसकी बहू की तलाश तेज कर दी है। छात्रा ने बुलंदशहर जिले के एक गांव में बुआ के घर पर गुरुवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। छेड़छाड़ के बाद दी बदनाम करने की धमकी ​पीड़ित पिता ने बताया कि एडुबैब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक उमेश अतरौली के गांव कुंजलपुर का रहने वाला है। बेटी उसी के स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा थी। बेटी उससे ट्यूशन भी पढ़ती थी। आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 को बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। वहां पर उमेश ने छात्रा से अभद्रता और छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी थी। टीचर ने बनाई छात्रा की फर्जी आईडी इसके बाद लगातार छात्रा के साथ छेड़छाड़ होने लगी। इसी का फायदा उठाकर स्कूल की शिक्षिका ने भी छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। पिता का आरोप है कि वह छात्रा पर गलत काम का दबाव बनाने लगी। इस का विरोध करने पर उसने छात्रा को पीटा और बाद में उसकी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना डाली। आईडी से किया गया बदनाम इसके बाद शिक्षिका ने उस आईडी से लड़कों से चैट करना शुरू कर दिया। आपत्तिजनक मैसेज भेजे जाने लगे। इससे छात्रा और भी मानसिक दबाव में आ गई। एक तरफ लगातार स्कूल संचालक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षिका के फर्जी आईडी बनाने से अन्य लड़के भी छात्रा को परेशान करने लगे। इसकी जानकारी पर होने पर परिजन के साथ थाने पहुंची छात्रा ने फरवरी में ही मुकदमा दर्ज कराया था। स्कूल संचालक की बहू देखकर बेहोश हो जाती थी छात्रा आरोप है कि स्कूल संचालक की पुत्रवधू ने घर आकर धमकी दी थी कि यदि केस वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे और उसे उठा ले जाएंगे। आरोपियों का खौफ छात्रा के दिमाग पर इस कदर हावी था कि वह आरोपी की पुत्रवधू को देखकर डर के मारे बेहोश हो जाती थी। आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल का कहना है कि पहले दर्ज हुए मुकदमे में गिरफ्तारी की धाराएं ही नहीं थीं। छात्रा की मौत के बाद परिजन की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली-सुल्तानपुर में ओले गिरे, 39 जिलों में बारिश का अलर्ट:प्रयागराज-काशी में देर रात बरसात, प्रतापगढ़ में आंधी से पोल उखड़कर कार पर गिरा
    Next Article
    हाईवे पर खराब टैंकर से पेट्रोल लूटने लगी भीड़:कानपुर में पुलिस ने खदेड़ा, यूपी में पेट्रोल-डीजल की 2 दिन में मांग दोगुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment