Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 10 लाख में दी हत्या की सुपारी:बिल्डर की हत्या का बदला लेने के लिए बुलाए शूटर अरेस्ट, AMU में रोकने की थी प्लानिंग

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एडीएम कंपाउंड के पास पिछले साल हुए चर्चित बिल्डर हत्याकांड का बदला लेने के लिए रची गई साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। हत्या का बदला लेने के लिए बिल्डर के भाई ने 10 लाख रुपए की सुपारी देकर दिल्ली से शूटरों को बुलाया था। इसकी जानकारी होने पर शनिवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस और स्वॉट/सर्विलांस टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले बिल्डर के भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को पिस्टल, कारतूस और हत्यारोपी आदम का फोटो भी बरामद हुआ है। इस मामले में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। जांच में सामने आया है कि शूटरों को सलमान ककराला के माध्यम से एएमयू के कैंपस में रोकन की भी योजना थी। ​लड़की के विवाद में हुई थी हत्या बिल्डर लाडले की हत्या के आरोपी आदम की शादी एक युवती से तय हुई थी। उस युवती के बिल्डर लाडले से संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर आदम ने युवती से शादी के लिए मना कर दिया था। आदम ने युवती से बिल्डर और उसके संबंधों को भी किसी से न बताने का वादा किया था। लेकिन लाडले को डर था आदम इस राज को खोल देगा और उसकी बदनामी हो जाएगी। ​इसी डर से लाडले ने षड्यंत्र रचकर आदम को एक मुकदमे में जेल भिजवा दिया। जेल से बाहर आने के बाद आदम ने बदला लेने के लिए जुलाई 2025 में एडीएम कंपाउंड के पास जामिया उर्दू रोड पर लाडले खान की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। 10 लाख में रुपए में दी थी सुपारी ​लाडले की हत्या के बाद उसके छोटे भाई शाहजी खान उर्फ शैजी ने बदला लेने की कसम खाई। आदम जब जमानत पर बाहर आया तो शैजी ने उसकी हत्या का प्लान बनाया। इसके लिए उसने मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले अरशद की मदद ली। अरशद ने शैजी की मुलाकात बदायूं के सलमान ककराला से कराई। सलमान ककराला ने शूटरों का इंतजाम किया। हत्या के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी तय हुई। इसके लिए 5 लाख रुपए पेशगी के तौर पर दिए जा चुके थे। 6 मई से पहले होनी थी हत्या आदम लाडले की हत्या में जमानत पर रिहा होने के बाद से ही अलीगढ़ से बाहर रह रहा था। हत्या के मामले में आदम की अलीगढ़ न्यायालय में 6 मई को तारीख थी। आदम करीब सात दिन पहले अलीगढ़ पहुंच गया था। आदम के अलीगढ़ में आते ही उसे हटाने की योजना पर तेजी से काम शुरू हुआ। जांच में सामने आया है कि हत्या के लिए शूटर भी बुला लिए गए। सलमान ककराला और दिल्ली निवासी शूटर फैसल ने उसकी रैकी शुरू कर दी। दो दिन पहले भी सलमान और आदम का कोर्ट परिसर में आमना–सामना हुआ था। शूटरों को एएमयू में रोकने की थी प्लानिंग जांच में सामने आया है कि सलमान ककराला लंबे समय से एएमयू के सुलेमान हॉल में रह रहा था। वह हॉस्टल से ही आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। हत्या के पहले शूटरों को सुरक्षित तरीके से रोकने की योजना बनाई गई। इसके लिए सबसे सुरक्षित स्थान एएमयू चुना गया। सलमान ने एक हॉस्टल में उन्हें रोकने की योजना बनाई। सलमान पर हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित 19 मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि वर्तमान में पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम की सख्ती के कारण कुछ दिनों से सलमान एफएम टॉवर के पास एक हॉस्टल में रहने लगा। ​जौहराबाद इलाके में दबोचे शूटर ​देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जौहराबाग इलाके में कुछ संदिग्ध हथियारबंद लोग आदम के घर के पास छिपे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगे। मौके से अरशद, दिलशाद, सलमान और मास्टरमाइंड शाहजी को दबोच लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर शूटर फैसल उर्फ मेंटल भागने में सफल रहा। तलाशी में आरोपियों के पास से ​एक अवैध पिस्टल, 5 कारतूस, ​आदम का रंगीन फोटो, मोबाइल फोन बरामद किया है। ​सलमान ककराला पर 19 मुकदमे एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सलमान ककराला लंबा आपराधिक इतिहास है। इस पर जानलेवा हमले सहित कुछ 19 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना क्वार्सी के जीवनगढ़ निवासी अरशद पुत्र अब्दुल पर दो मुकदमे सिविल लाइंस थाने में दर्ज हैं। वहीं, बिल्डर लाडले के भाई शाहजी खान उर्फ शैजी निवासी अलहम्द अपार्टमेंट सर सैयद नगर पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। एएमयू कनेक्शन की भी हो रही जांच एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सलमान ककराला लंबे समय से सुलेमान हॉल में रहा था। पुलिस शूटरों के एएमयू कनेक्शन की भी जांच कर रही है। वहीं, फरार शूटर पर दिल्ली में भी फायरिंग का भी मामला सामने आया है। शूटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में RSS की मातृ शक्ति गोष्ठी:डॉ. कृष्ण वीर ने महिलाओं की भूमिका और 'पंच परिवर्तन' बताए
    Next Article
    रामपुर में कोसी नदी पर स्वच्छता अभियान:350 किलो कचरा घटा, गंगा तेरा पानी अमृत संकल्प के तहत स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment