Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश का बड़ा ऐलान, सेम डे होगा गन्ने का भुगतान:गाजियाबाद में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में ऑनलाइन हुए शामिल

    3 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से किसान परेशान हैं। उनकी आय नहीं बढ़ी, कर्ज बढ़ गया है। स्मार्ट मीटर को लेकर लोग परेशान हैं। घरों से निकाल कर महिलाएं स्मार्ट मीटर बाहर फेंक रही हैं। गाजियाबाद में किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब होने के बाद उन्होंने सपा सरकार के वादों को दोहराया और 29 अप्रैल को गाजीपुर दौरे का ऐलान किया। विजन इंडिया कार्यक्रम में की आनलाइन शिरकत अखिलेश यादव ने बताया कि उनका कार्यक्रम गाजियाबाद में था, जहां वे एआई और डिजिटल इकोनॉमी पर चर्चा करने वाले थे। कई शहरों में पहले ही यह कार्यक्रम हो चुका है। लेकिन आज गाजियाबाद पहुंच नहीं पाए, इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किसानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक यूपी में किसान हैं। भाजपा ने वादा किया था कि आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन कागज पर दोगुनी हुई, जमीन पर कुछ नहीं हुआ। आंकड़े बताते हैं कि यूपी में हर साल 1000 किसान और मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। 2019 में किसानों की औसत आय 8-10 हजार रुपये थी, आज 11-12 हजार के आसपास है। कर्ज बढ़ता जा रहा है, हर चीज महंगी हो गई है, खेती नॉन-प्रॉफिटेबल होती जा रही है। अखिलेश ने अमेरिका से हुए कृषि समझौते पर चिंता जताई और कहा कि अमेरिका से बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद आएंगे तो हमारी कृषि अर्थव्यवस्था की नींव हिल जाएगी, किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों को सब्सिडाइज्ड बीज उपलब्ध कराए जाएं, सीड टेस्टिंग लैब बनाई जाएं, क्वालिटी चेक हो और संस्थानों से किसानों को जोड़ा जाए। गन्ना किसानों को करेंगे पर्ची कटते ही भुगतान अखिलेश ने सपा सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि हमने बिजली उत्पादन बढ़ाया था। किसानों को फ्री बिजली दी जाती थी। उन्होंने कहा कि हम लोग स्मार्ट गांव बना रहे थे। ये प्रोजेक्ट पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने सुझाया था। पायलट प्रोजेक्ट के तहत हमने तीन महीने के अंदर ऐसे गांव तैयार किए जहां 24 घंटे बिजली, कोई बिल नहीं देना होता था और फसल नुकसान पर पूरा कंपेंसेशन दिया जाता था। सिंचाई फ्री थी। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब केवल स्मार्ट मीटर ला रहे हैं, जिससे घर-परिवार परेशान हैं। शहर स्मार्ट बन सकते हैं तो स्मार्ट गांव क्यों नहीं? हम एक गांव गोद लेकर इस दिशा में काम कर रहे थे। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में सरकार बनने पर 23 फसलों पर MSP देने का काम करेंगे। किसानों को तकनीक से जोड़ेंगे। मंडियां बनाना शुरू किया था, कन्नौज में आलू के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए थे। किसान बाजार शुरू हो गए थे। लेकिन इस सरकार में किसान बाजार नहीं बन रहे, बल्कि लखनऊ का किसान बाजार कैफे में बदल दिया गया। गन्ना किसानों के लिए अखिलेश ने बड़ा वादा किया और कहा कि गन्ना पेमेंट सेम डे में होगा। पर्ची बनते ही भुगतान मिलेगा। किसान रिवॉल्विंग फंड बनेगा। किसानों को आंदोलन में नहीं जाने देंगे। लोन माफी की दिशा में भी काम करेंगे। भाजपा पर तीखे हमले एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी गिद्ध पार्टी है। गाजीपुर में एक पिता को खरीदने पुलिस और भाजपा के लोग पहुंचे, वीडियो वायरल है। उन्होंने हाथरस, कोरोना काल और अन्य घटनाओं में सपा की मदद को याद दिलाया। अखिलेश ने कहा कि सपा हर दुख-दर्द में आगे आई। सरकार ने मदद नहीं की, केवल सपा लोगों के घरों तक गई। महिलाओं की सुरक्षा पर अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं और बेटियां सबसे अधिक असुरक्षित हैं। भाजपा और पुलिस एक हो गए हैं। उन्होंने गंगा सफाई और नहरों पर भी सवाल उठाए- भाजपा के पास समय नहीं कि नहरें देख लें। गंगा साफ नहीं हुई, गंगा का बजट साफ हो गया। अब आप पार्टी और हम एक टीम के अखिलेश ने राघव चड्‌ढा के भाजपा में जाने पर कहा कि दुख होता है कि पार्टी कितनी मेहनत से बनती है। पार्टी की मेहनत से विधायक चुने जाते हैं। विधायक राज्य सभा सदस्य बनते हैं और वे डर के या स्वार्थ के कारण दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब हम और आम आदमी पार्टी एक टीम हो गए। ऐसा ही धोखा हमारे साथ हुआ था जब हमने किसी को राज्यसभा सांसद बनाया और वह किसी और दल में चला गया। सबके पीछे कॉमन चीज- ईडी, सीबीआई, कारोबार, पैसा और स्वार्थ है। भाजपा झूठ बोलने में फुरसत नहीं है। माताओं-बहनों ने स्मार्ट मीटर सड़क पर फेंके तो सरकार को सोचना पड़ा। आलू उत्पादन पर उन्होंने कहा कि कानपुर से आगरा तक सबसे ज्यादा आलू पैदा होता है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई खरीद कार्यक्रम नहीं बनाया। हम एआई पर कार्यक्रम कर रहे थे तो उन्होंने भी शुरू कर दिया। हम किसानों पर कर रहे थे तो उन्होंने भी कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी- ये हमारी नकल कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि पत्रकारों के लिए खुशखबरी है। बुरे दिन जाने वाले हैं। हम भाजपा को हराएंगे। यूपी में 95 प्रतिशत पीडीए है जो 95 प्रतिशत वोट डालकर ऐतिहासिक काम करेंगे। उन्होंने नया नारा दिया कि जब खेत मुस्कराएगा तो देश मुस्कराएगा। गाजीपुर की घटना काे लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम वहां न्याय दिलाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस गांव में केवल तीन विश्वकर्मा परिवार के मामले में सपा कार्यकर्ताओं पर ही एफआईआर हुई, भाजपा वालों पर नहीं। हमारे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मेयर की भाषा पर नाराजगी, भावुक होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ी अखिलेश यादव मेयर की भाषा पर बेहद नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, मां अपनी जगह। मां के बारे में ऐसा क्यों बोला? अगर नहीं कहा था तो माफी क्यों मांगी? इस मुद्दे पर वे इतने भावुक हुए कि प्रेस कांफ्रेंस में अचानक कहा कि सबका बहुत धन्यवाद और फौरन चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभ्यर्थी बोले-होमगार्ड भर्ती का पेपर IAS-PCS लेवल का था:बेरोजगार न होते तो नहीं आते; 3 दिन में 25 लाख परीक्षार्थी एग्जाम देंगे
    Next Article
    संतकबीरनगर में सपाइयों ने DM को सौंपा ज्ञापन:निशा के परिवार को 1 करोड़ रूपए मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment