Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय यादव पुनः सपा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त:जौनपुर आगमन पर बोले- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

    5 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र बदलापुर स्थित ग्राम रमदेईया निवासी अजय यादव को समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबु आसिम आज़मी ने सौंपी है। इस मनोनयन के बाद अजय यादव के जौनपुर में प्रथम आगमन पर नगर के मियांपुर स्थित मंगलम लॉन में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव और महासचिव आरिफ हबीब ने अजय यादव का बुके और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसके बाद उपस्थित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 'पीडीए सरकार' बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने की बात कही और शानदार स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव और पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भी जौनपुर के लोगों को महाराष्ट्र प्रदेश में किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ी है, अजय यादव ने उनकी पूरी मदद की है। उन्होंने अजय यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का स्वागत किया। स्वागत समारोह में राजेश यादव, सुभाष यादव, विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, अनिल यादव, डॉ शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्य, कृष्णा यादव, प्रदीप यादव बाबा, अनिल यादव, केशू भाई, अमर बहादुर यादव, विजय प्रताप बागी, ऋषि यादव, प्रमोद यादव, भीम यादव, अजय प्रजापति, डॉ जंगबहादुर यादव, सतवंत यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैफई में आउटसोर्सिंग कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं:नाराज कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर प्रशासनिक भवन घेरा
    Next Article
    10वीं में कानपुर की दिशा पांडेय जिला टॉपर:96.83% नंबर मिला, अनुराग मिश्रा को जिले में दूसरी रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment