Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय बोले- मायावती ने दलितों का सिर्फ इस्तेमाल किया:कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाएगी

    3 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया। फायदा उठाकर उसे छोड़ दिया। आज भी दलित और कमजोर तबका समाज के किनारे पड़ा है। कांग्रेस दलित समाज को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता दलित बस्तियों तक पहुंचें और उनके बीच जाकर काम करें। लगातार उनके साथ खड़े रहें। पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाएगी कांग्रेस अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाती रही है। यूपी प्रदेश कांग्रेस ने फैसला लिया है कि इस जन्म जयंती को हम भव्य रूप से मनाएंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर 4 अप्रैल को एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में बाबू जगजीवन राम की बेटी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी मुख्य वक्ता होंगी। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रतनलाल दूसरे प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कांग्रेस के यूपी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रक्षामंत्री और कृषि मंत्री के रूप में अमिट छाप छोड़ी है अजय राय ने कहा- बाबू जगजीवन राम के रक्षा मंत्री रहते हुए भारत ने 1971 में पाकिस्तान को घुटनों पर ला खड़ा किया था। फिर कृषि मंत्री रहते हुए देश में हरित क्रांति लाकर देश की समृद्धि में अनमोल योगदान दिया है। गोष्ठी में हम उनके कार्यों को याद करेंगे और उनके विचारों को जन–जन तक पहुंचाएंगे। अजय राय ने एक पोस्टर भी दिखाया, जो इस खास मौके लिए तैयार किया गया है। पोस्टर से समता और न्याय का संदेश दिया जाएगा। घायल सिपाही को मदद का ऐलान अजय राय ने एक दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक दिन पहले एक सिपाही ने अदम्य साहस दिखाते हुए ड्यूटी के दौरान एक अपराधी को पकड़ने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। कांग्रेस पार्टी की ओर से हम उनकी आर्थिक मदद करेंगे। यूपी में बढ़ती महंगाई से लोग परेशान अजय राय ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस की किल्लत आगे भी बनी रहेगी। सरकार ने समय रहते कोई इंतजाम नहीं किया। अभी और महंगाई का बम फूटने वाला है। आईएएस रिंकू सिंह राही मामले में उन्होंने कहा कि एक ईमानदार अधिकारी का सिस्टम से हारकर इस्तीफा देना, यूपी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति की पोल खोलता है। जिस जांबाज IAS ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 7 गोलियां खाईं, उसे भाजपा सरकार ने 8 महीने तक किनारे लगा कर रखा। साफ है कि इस सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ना मिलती है। स्मार्ट मीटर की समस्या ठीक नहीं हुई तो करेंगे घेराव स्मार्ट मीटर पर अजय राय ने चेतावनी दी, “अगर सरकार जल्द ही इसमें सुधार नहीं करती तो हम पूरे प्रदेश में बिजली विभाग का घेराव करेंगे।” रिचार्ज के बाद भी लोगों के कनेक्शन नहीं जुड़ रहे हैं। मैंने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया है। अभी सरकार की ओर से इस पर जवाब नहीं आया है। सपा-भाजपा विवाद पर बयान सपा के एक नेता को देवरिया पुलिस ने नकली नोट मामले में गिरफ्तारी किया। इसे लेकर देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और सपा के बीच हुए सोशल तकरार पर अजय राय ने कहा कि भाजपा प्रोपगैंडा में माहिर है। खुद गलत काम करती है और दूसरों को बदनाम करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग:उन्नाव में ट्रक का पहिया गर्दन पर चढ़ा; 6 साल की भतीजी बची
    Next Article
    अयोध्या में गैस सिलेंडर बुकिंग के विकल्प बढ़े:मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप से भी दिक्कत; कंपनियां कर रहीं सफल बुकिंग का दावा, ग्राहक परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment