Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग:उन्नाव में ट्रक का पहिया गर्दन पर चढ़ा; 6 साल की भतीजी बची

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। पीछे से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गई। पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग होकर बाहर निकल आया। हादसे में महिला की भतीजी बाल-बाल बच गई। ट्रक से टक्कर लगने पर वह दूर जाकर गिर गई थी। बच्ची को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… चिपियाना मोहल्ला निवासी फरहीन फातिमा (27) गुरुवार दोपहर स्कूटी से महरा चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रही थीं। उनके साथ उनकी 6 साल की भतीजी भी थी। शेखपुर नहर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फरहीन फातिमा सड़क पर गिर पड़ीं। पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। फरहीन हलमेट लगाए हुई थीं। सिर कटकर हेलमेट समेत अलग हो गया। इसके बाद हेलमेट से बाहर निकल आया। मौके पर ही फरहीन की मौत हो गई। वहीं ट्रक्कर से भतीजी दूर जाकर गिरी। उसे मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को गोद में उठाकर शांत कराया। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। फरहीन की मौत की सूचना मिलते ही चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि फरहीन फातिमा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उनके पति दिलशाद अहमद दुबई में नौकरी करते हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। सदर कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज पीडियाट्रिक सर्जन:SGPGI में 3 दिवसीय रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन कल से, OT से लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी
    Next Article
    अजय राय बोले- मायावती ने दलितों का सिर्फ इस्तेमाल किया:कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment