Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजगरा सीट पर भाजपा में पहली पसंद विधायक त्रिभुवन राम:सपा से सत्यप्रकाश सोनकर पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा में रघुनाथ चौधरी पर भरोसा

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में अजगरा सीट पर भाजपा विधायक त्रिभुवन राम को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। सपा को 56 फीसदी, भाजपा को 39 और बसपा को 5 फीसदी मत मिले हैं। पार्टीवार नजर डालें तो भाजपा में संभावित प्रत्याशियों में त्रिभुवन राम को 44% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर हैं इन्हें 26 फीसदी, दिलीप सोनकर को 6 फीसदी और संजय सोनकर को 5 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सपा में सत्यप्रकाश सोनकर पहली पसंद हैं, इन्हें 53 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सुनील सोनकर को 33%, कैलाश सोनकर को 20% लोगों ने पंसद किया हैं। बसपा में रघुनाथ चौधरी 50 फीसदी, राहुल राज को 39 फीसदी लोगों ने वोट कियाहै। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 427 खाद्य नमूने फेल:1549 जांच रिपोर्टों में मिलावट, दुकानदारों पर 23 लाख रुपए का जुर्माना
    Next Article
    डीएलएड सेकेंड-फोर्थ सेमेस्टर एग्जाम की डेट बदली:परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जारी किया नया शेड्यूल, 13-20 मई को होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment