Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AIMIM और आजाद समाज पार्टी कर रही महारैली की तैयारी:प्रयागराज में दोनों दलों के पदाधिकारियों ने 26 नवंबर की लखनऊ महारैली पर की चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद प्रयागराज में संयुक्त बैठक हुई। गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (एसपीएम) नाम दिया गया है। बैठक में नए गठबंधन पर एक-दूसरे को बधाई देने के साथ ही आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। महानगर उपाध्यक्ष रियाजुल हक चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता एआईएमआईएम महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने की। इसमें संगठन की मजबूती, दोनों दलों के बीच आपसी समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि नए गठबंधन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली पर फोकस रहा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक रैली का उद्देश्य पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके लिए संगठन के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपने और आपसी तालमेल के साथ काम करने पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत दो नई नियुक्तियां भी की गईं। मोहम्मद मुस्तकीम को एआईएमआईएम का महानगर सचिव और अब्दुल कादिर खान को विधानसभा शहर पश्चिमी का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। बैठक में इफ्तेखार अहमद मंदर, जमील खान, इमरान अहमद बख्शी, जुबैर अहमद, इखलाक अहमद, अफसर अली, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद अहमद, गुलाम वारिस, शमशेर अहमद और मोहम्मद आमिर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के बाद निकली तेज धूप:शहर का औसत AQI 118, लालबाग में सबसे ज्यादा हवा खराब
    Next Article
    उन्नाव में राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता-सूची की प्रति:चुनावी तैयारियों के बीच EVM मशीनों का निरीक्षण, प्रतिनिधियों ने देखा स्ट्रांग रूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment