Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AI से 2027 में कोरोना से ज्यादा मौतों का खतरा:14 दिन का राशन एडवांस लेकर रखें, जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच रहे वैज्ञानिक का अलर्ट

    9 hours ago

    1

    0

    जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके निकोला युर्कोविच ने चेतावनी दी है कि 2027 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कोरोना से बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। उन्होंने चिंता जताई कि जैविक हथियारों का कंट्रोल AI के हाथ में चला गया तो कोरोना से ज्यादा मौतें हो सकती हैं। हार्वर्ड से पढ़े निकोला ने लेटर जारी करके कहा कि घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी जरूर रखें। ऑनलाइन बैंकिंग ठप हो सकती है। उन्होंने लिखा- ‘मुझे यकीन नहीं कि अगले थैंक्सगिविंग तक हम जीवित रहेंगे।’ उनके मुताबिक, AI पर नियंत्रण छूट रहा है। इस साल कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में AI की सेंध से आर्थिक नुकसान हुआ, लेकिन 2027 में बड़े पैमाने पर मौतें संभव हैं। शुक्रवार तक लेटर 8.09 लाख बार देखा गया। 10 साल में ज्यादातर लोग बेरोजगार होने की आशंका युर्कोविच ने आशंका जताई है कि AI के विकास की रफ्तार नहीं थमी तो 2030 के अंत तक मानवता के खत्म होने या नियंत्रण खो देने की आशंका 50% है। इन खतरों से बच भी गए तो 10 साल में मौजूदा ज्यादातर नौकरियां खत्म हो सकती हैं। अन्य एक्सपर्ट भी बोले- AI की स्पीड कम करें योशुआ बेंजियो, एआई के जनक: हम तेजी से ऐसे AI बना रहे हैं, जिन्हें नियंत्रित करना नहीं जानते। मानवता खतरों की ओर बढ़ रही है। जेफ्री हिंटन, नोबेल विजेता: कुछ साल में AI इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है। उसे नियंत्रित करने का तरीका खोजना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा नहीं बढ़ेगा:रिटर्न टिकट जरूरी, आज से नए नियम लागू; साढ़े 4 लाख भारतीयों पर असर
    Next Article
    ईरान- 14 साल की पत्नी को पति ने पीट-पीटकर मारा:10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था, मायके जाने की बात पर हुआ विवाद

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment