Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगर हसीना को कोई नुकसान पहुँचा... पूर्व पेंटागन अधिकारी की बांग्लादेश पीएम रहमान को चेतावनी

    11 hours ago

    2

    0

    शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं, इसलिए पेंटागन के एक पूर्व अधिकारी ने तारिक रहमान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए पूरी तरह से वही सरकार जिम्मेदार होगी। न्यूयॉर्क में बांग्लादेश का भविष्य विषय पर आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए, माइकल रुबिन ने भारत से भी आग्रह किया कि वह अपनी बात पर अडिग रहे और बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ कोई समझौता न करे। 2002 से 2004 के बीच पेंटागन में काम कर चुके रुबिन ने कड़े शब्दों में कहा प्रधानमंत्री (तारिक) रहमान और अन्य लोगों को पहले ही बता देना चाहिए कि अगर शेख हसीना को खरोंच भी आती है, तो इसके लिए सिर्फ और सिर्फ वे ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अमेरिकी राजदूत और अन्य दूतावासों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे ढाका तक यही संदेश पहुंचाएं। 2024 में छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के दौरान बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में रह रहीं हसीना, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने वर्चुअल तरीके से इस सेमिनार में हिस्सा लिया।इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina की वापसी से पहले Bangladesh में तनाव, सात जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनातहसीना की वापसी को लेकर क्या विवाद है?पेंटागन के पूर्व अधिकारी की ये टिप्पणियां बांग्लादेश में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच आई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में हसीना ने 16 दिसंबर - जिसे बांग्लादेश में 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है - को अपने स्वदेश लौटने की तारीख तय की। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पूरे बांग्लादेश में हिंसा का दौर चल रहा है, और अवामी लीग के कार्यकर्ता BNP सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। प्रतिबंधित हो चुकी इस पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह हसीना की वापसी में रुकावटें पैदा कर रही है। हसीना के लिए घर वापसी का रास्ता आसान नहीं होगा। 2024 के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए, उनकी गैर-मौजूदगी में उन्हें दोषी ठहराया गया है और मौत की सजा सुनाई गई है। इस आंदोलन में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बांग्लादेश ने कहा है कि उनके वापस लौटने पर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि, उनकी वापसी से जुड़ी परिस्थितियां अभी भी अनिश्चित बनी हुई हैं।इसे भी पढ़ें: पूर्व PM Sheikh Hasina 16 दिसंबर को लौटेंगी Bangladesh, सरकार से मांगी विमान सुविधाजहां एक तरफ हसीना ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है और सरकार से उन्हें वापस लाने के लिए राष्ट्रीय एयरलाइन की एक उड़ान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश भारत से उनके प्रत्यर्पण (extradition) की मांग पर अड़ा हुआ है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है, "किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण के अलावा किसी और तरीके से वापस नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें केवल हथकड़ी लगाकर ही वापस लाया जा सकता है। लेकिन उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के लिए पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज की जरूरत होगी। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या तारिक रहमान की सरकार उनकी वापसी में देरी करना चाहती है। इसी पृष्ठभूमि में, रुबिन ने बांग्लादेश सरकार को एक सख्त चेतावनी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरिक्ष में निहारी जमीन पर रोटी की मारामारी, पाकिस्तान की प्राथमिकता पर खड़े हुए सवाल
    Next Article
    Bangladesh में तख्तापलट के बाद तनाव: दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment