Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती पर उरई में निकलीं शोभायात्राएं:विभिन्न संगठनों और महिलाओं ने की सक्रिय भागीदारी

    5 hours ago

    1

    0

    भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जालौन जिले के उरई नगर में विभिन्न संगठनों ने शोभायात्राएं निकालीं। इस अवसर पर पूरे शहर में "बाबा साहब अमर रहें" के नारे गूंजे और लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्यक दृष्टि महिला संघ उरई के नेतृत्व में झांसी चुंगी से अंबेडकर चौराहा तक एक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब के सिद्धांतों का प्रचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बृजलाल खबरी, उरई के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में करुणामयी महिला संघ की टीम ने भी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा राजेंद्र नगर से शुरू होकर शिवानी गार्डन, भगत सिंह चौराहा, घंटाघर और बजरिया होते हुए अंबेडकर चौराहे पर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं ने भीम गीतों पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और बाबा साहब के विचारों का प्रचार किया। समतामूलक समाज की स्थापना संभव करुणामयी महिला संघ की पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्होंने जोर दिया कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। इस अवसर पर प्रभा बौद्ध, अर्चना गौतम, अंजू चौधरी एडवोकेट, रजनी गौतम, आकांक्षा बौद्ध, किशोरी नीतू, गीता भारती, शिक्षा गौतम, वंदना गौतम, मीनू गौतम, विनोद कुमारी, सुशीला दोहरे, कल्पना भारती, रेखा चौधरी, सीमा, विरमेश कुमारी, गरिमा गौतम, कंचन भारती, शशिवाला, रश्मि वर्मा, साधना अहिरवार, वर्षा चौधरी, यशोधरा दिनकर और अंजू सिंह सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर में उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर लोगों ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर पार्क में मनाया बाबा साहब का जन्मोत्सव:रिटायर्ड IPS उदय प्रताप बोले- डॉ. अंबेडकर संपूर्ण विश्व के लिए थे ज्ञान के प्रतीक
    Next Article
    मंझनपुर में कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती:जिलाध्यक्ष ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment