Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती, डीएम सख्त:बलिया में एक भी कार्ड न बनाने वाले ANM-CHO को शोकॉज नोटिस

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। इसमें आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। लक्ष्य के मुकाबले बेहद धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने वाले एएनएम व सीएचओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य 16,08,974 निर्धारित है। हालांकि, 25 नवंबर 2025 से 15 अप्रैल 2026 तक केवल 83,551 कार्ड ही बनाए जा सके हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित एएनएम और सीएचओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से उन एएनएम खुशबू, नीतू राय, सावित्री राय और पूनम राय पर कड़ा रुख अपनाया गया, जिनके द्वारा एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया गया था। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि इन कर्मियों को तत्काल शोकाज नोटिस जारी किया जाए और भविष्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में यह भी बताया गया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण में बलिया जनपद प्रदेश में छठे स्थान पर है। इसके बावजूद, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य में तेजी लाने की अपील की, ताकि लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।इसी बैठक के दौरान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मानित होने वालों में मनियर की प्रिया सिंह (384 कार्ड), मुरली छपरा के मो. आसिम (376), रसड़ा की बबली (374), शशिकांत तिवारी (356), रेवती की पूर्णिमा सिंह (351), बैरिया की ज्योति खरवार (320), सोहांव के सूरज कांत सिंह (307), मनियर के सत्येंद्र वर्मा (304), प्रीति कनौजिया (302) और रेवती के अभिषेक (300) शामिल थे। जिलाधिकारी ने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में सीएमओ आनन्द कुमार, एसीएमओ पदमावती गौतम, आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी साकित बिहारी, चंद्रशेखर सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में महापौर के नेतृत्व में महिला आरक्षण पर प्रदर्शन:कांग्रेस के खिलाफ नगर निगम परिसर में जोरदार नारेबाजी
    Next Article
    राजकीय बाल गृह से पढ़ने गए दो बच्चे फरार:फतेहपुर और आजाद नगर के रहने वाले हैं, दिल्ली से लाई थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment