Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरपीएफ-जीआरपी के सामने रोजा जंक्शन पर मारपीट:ट्रेन के लोको पायलट को वेंडरों ने पीटा था, NRMU ने वेंडरों को दौड़ाकर पीटा

    13 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन पर रविवार रात 9 बजे करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। NRMU पदाधिकारियों ने ट्रेन से खींचकर वेंडरों की पिटाई की, जबकि जीआरपी और आरपीएफ बल मौके पर मौजूद था। इस दौरान कुछ यात्री भी मारपीट की चपेट में आए। मारपीट उसी ट्रेन में वेंडरों के साथ की गयी, जिस ट्रेन के लोको पायलट को आलमनगर में वेंडरों ने पीटा था। रोजा जंक्शन पर मारपीट के वीडियो सामने आए हैं। यह घटना आलमनगर में एक लोको पायलट के साथ हुई मारपीट के विरोध में हुई। आलमनगर स्टेशन पर लोको पायलट पर हमले की सूचना मिलने के बाद NRMU के कई पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन के लिए रात में ही रोजा जंक्शन पहुंच गए थे। आरपीएफ और जीआरपी को प्रदर्शन की जानकारी मिली तो पुलिस बल भी जंक्शन पर पहुंचा। ट्रेन आने से पहले प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर भी खड़े होकर विरोध जताया। जिस ट्रेन के लोको पायलट के साथ मारपीट हुई थी, उसी ट्रेन के आने का इंतजार किया गया। जीआरपी और आरपीएफ की लापरवाही यह रही कि नारेबाजी के बावजूद पदाधिकारियों को प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया गया। पुलिस बल की संख्या प्रदर्शनकारियों के मुकाबले काफी कम थी,जिसके कारण वे करीब आधे घंटे तक स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाए। वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रुकी, NRMU के पदाधिकारी कोच की ओर दौड़ पड़े।सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग ट्रेन के अंदर घुसकर कुछ वेंडरों को पकड़कर प्लेटफॉर्म पर खींच लाए और उनकी पिटाई की। जीआरपी और आरपीएफ बल मौजूद होने के बावजूद बेबस दिखा और वेंडरों को बचाने में सफल नहीं हो सका।प्लेटफॉर्म पर चंगुल से छूटकर भागे वेंडरों और अन्य लोगों को नरमू पदाधिकारियों ने दौड़ाया।इस दौरान नरमू पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पूरा घटनाक्रम अधिकारियों के सामने हुआ।उस ट्रेन का ठहराव सिर्फ 2 मिनट था लेकिन वह बीस मिनट बाद आगे के लिए रवाना की गई। यहां तक ट्रेन के आने से कुछ मिनट पहले उसी ट्रैक पर खड़े होकर NRMU पदाधिकारियों ने नारेबाजी की, जिस पर वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस को आना था।नारेबाजी के दौरान आरपीएफ और जीआरपी फोर्स देखता रहा। चर्चा है कि ट्रेन के अंदर से खींचकर मारपीट करने वाले लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है। क्योंकि जिस समय घटना हुई थी। उस समय के कई वीडियो वायरल हुए है। जिसमे साफतौर पर मारपीट दिख रही है। माना जा रहा है कि इस घटना के बाद जीआरपी की तरफ से बड़ी कार्रवाई की सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में भोजपुरी कलाकारों के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़:बस्ती और अयोध्या से भी पहुंचे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
    Next Article
    लखनऊ में आज 42 डिग्री पहुंचेगा पारा:तड़के बादल छाए, 7 बजे के बाद निकली तेज धूप; उमसभरी गर्मी पड़ रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment