Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरक्षी कुनाल भारती शहीद, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई:कानपुर देहात में ड्यूटी के बाद सड़क हादसे में निधन

    15 hours ago

    1

    0

    जनपद कानपुर देहात में UP 112 में तैनात आरक्षी कुनाल भारती का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। पुलिस लाइन में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय आरक्षी कुनाल भारती फतेहपुर जनपद के उमरी गांव, थाना कोतवाली सदर के निवासी थे। 23 अप्रैल 2026 को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से अकबरपुर कस्बा जा रहे थे। रास्ते में शहजादपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक क्रेन से हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। आरक्षी भारती को तत्काल जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर कानपुर देहात पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रद्धांजलि सभा में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, साथी जवान और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शहीद को सलामी दी और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। आरक्षी कुनाल भारती वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण के लिए जाने जाते थे। विभाग ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा:221 प्लॉट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाम से मिलेगी निजात
    Next Article
    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:सुहाग नगर चौराहे पर महिलाओं ने लगाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment