Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्केस्ट्रा संचालक की टोटो नहर में पलटने से मौत:मिर्जापुर में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात एक आर्केस्ट्रा संचालक युवक की टोटो नहर में पलटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुबार कला के वैसान बस्ती निवासी दीपक कोरी (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने लालगंज थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दीपक कोरी आर्केस्ट्रा पार्टी का संचालन करता था। बुधवार देर रात वह किसी काम से दुबार से लगभग तीन किलोमीटर दूर जयकर कला गांव की ओर जा रहा था। जयकर कला गांव के पास सिरसी नहर में उसकी टोटो पलट गई। दीपक उस समय टोटो खुद चला रहा था और उसमें अकेला था। परिजनों ने गुरुवार को लालगंज थाने में दीपक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर में बताया गया है कि जयकर गांव पहुंचने पर दीपक ने अपने परिजनों से मोबाइल पर बात की थी। हालांकि, कुछ देर बाद जब परिजनों ने दीपक के मोबाइल पर फोन किया तो बात नहीं हो पाई। इसके कुछ देर बाद उन्हें दीपक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुबार कला पुलिस चौकी के प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खातों से रकम गायब, CSP संचालक समेत दो पर केस:बस्ती में धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस बैंक स्टेटमेंट्स खंगाल रही
    Next Article
    अलीगढ़ में ट्रेन से कटने से ठेकेदार की मौत:घर से बाहर जाते समय चपेट में आया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment