Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरजी-कर रेप पीड़ित की मां को बीजेपी देगी टिकट:असम CM हिमंता कामरूप में आज नामांकन दाखिल करेंगे;

    10 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(BJP) आरजी कर रेप केस पीड़ित की मां को चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। पीड़ित की मां ने बताया कि उन्हें नॉर्थ 24 परगना की पानीहाटी सीट से उतारा जा सकता है। इसी बीच, भाजपा ने गुरुवार को 112 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। बीजेपी ने भी असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से छठी बार मैदान में हैं। सरमा 2001 से इस सीट पर जीत रहे हैं। सरमा, कामरूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वे एक चुनाव रैली भी करेंगे। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 17 मार्च को पार्टी ने 55 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की थी। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में पार्टी ने अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला किया है। उधर, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और AINRC के संस्थापक-अध्यक्ष एन. रंगासामी गुरुवार को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के मंदिरों की तीर्थयात्रा पर गए। मुख्यमंत्री ने सेलम में श्री सद्गुरु अप्पा पैथियम स्वामीगल मंदिर के दर्शन किए, और उन्होंने तिरुचेंदूर में सुब्रमण्य स्वामी मंदिर तथा मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran Attack Haifa Oil Refinery | इज़राइल की ऊर्जा कमर टूटी! हाइफ़ा और अशदोद रिफाइनरियों पर भीषण हमला, युद्ध अब 'ऊर्जा महायुद्ध' में बदला
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े के हमले में वेटेरिनरी डॉक्टर की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment