Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठा:100 छात्र भागकर बाहर निकले, फायर विभाग के अफसर पहुंचे, कोचिंग की जांच की

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह 11.15 बजे आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं उठा। बेसमेंट से उठे धुएं को देखकर छात्र और टीचर घबरा गए। सभी तुरंत भागकर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेसमेंट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। लोग चिल्लाने लगे। टीचर्स ने तत्काल सभी कक्षाएं खाली कराईं। इसके बाद किसी ने बिजली की मेन लाइन काट दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर विभाग के अफसर कोचिंग सेंटर पहुंचे। जांच की। दरअसल, सोमवार को लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में ज्यादातर 20 से 30 साल की उम्र के बीच के थे। 2 तस्वीरें देखिए... छात्रा बोली- टीचर्स आए और कहा- क्लासरूम खाली करो छात्रा पूनम ने बताया- हमारी क्लासेज चल रही थी। एकदम से हमारे स्टाफ मेंबर्स और टीचर्स आए। कहा- जल्दी-जल्दी यहां से सभी बाहर निकलो, फिर हम तुरंत एग्जिट एरियर से बाहर आ गए। हमें लगा कि छुट्टी हो गई है या फिर कुछ महत्वपूर्ण काम होगा। बाद में पता चला कि नीचे का जो ग्राउंड एरिया है। वहां रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। बस हमें इतनी ही इंफॉर्मेशन है। आर्यन ने कहा- जब आग लगी तब क्लास रूम में 50 बच्चे थे स्टूडेंट आर्यन पंडित ने बताया कि हम लोग क्लास में थे। हमारे पास टीचर्स आए और बोले कि आग लग गई है। फिर हम फायर एग्जिट से तुरंत बाहर आ गए। हमने देखा कि काफी बच्चे बाहर थे। हालांकि, ज्यादा पैनिक स्थिति नहीं हुई थी। धुआं नहीं दिख रहा था। बस पता चला कि कोचिंग में कहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जिस समय आग लगी थी, उस समय हमारी क्लास में ही 50 बच्चे थे। फायर अफसरों ने जांच की, दूसरी कोचिंग भी गए आकाश इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट की सूचना पर फायर विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। कोचिंग की जांच की। इसके बाद अफसरों ने पास में ही जीएस कोचिंग सेंटर भी जांच के लिए गए। वहां आने-जाने का रास्ता बहुत संकरा था। फायर एक्सटिंगिवीशर भी खाली थे। अफसरों ने कोचिंग प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो इंतजाम ठीक करिए नहीं तो कोचिंग खाली करिए। कोचिंग मालिक और बिल्डिंग के मालिक दोनों को फायर विभाग ने तलब किया। CFO देवेंद्र कुमार- आकाश इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां आग जैसी कोई बात नहीं थी। बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा था। यहां कोचिंग में जांच-पड़ताल की गई। यहां सुरक्षा के सभी इंतजाम सही पाए गए। शहर भर में कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है। वहां फायर मानकों को देखा जा रहा है। जहां कमियां मिली हैं, उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। फायर अधिकारी सोमनाथ ने कहा- शहर के कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है। फायर के मानक तो पूरे होने ही चाहिए। जो लाइसेंस अथॉरिटी हैं उन्हें भी देखना चाहिए कि वहां ओपन स्टेयर्स हैं कि नहीं। प्रॉपर वेंटिलेशन है कि नहीं। आकाश इंस्टीट्यूट के मैनेजर सचिन मित्तल ने कहा- कोचिंग कॉमर्शियल बिल्डिंग में स्थित है। इसी के बेसमेंट में पावर जंक्शन में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा था। इसकी सूचना गार्ड ने हम लोगों को दी। गार्ड ने ही फायर एक्सटिंगिवीशर की मदद से उस उठते धुएं को बंद किया। उन्होंने कहा- एहतियातन के तौर पर करीब 100 बच्चों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। कोई पैनिक की स्थिति नहीं थी। बच्चे ज्यादा थे तो निकलने में थोड़ा समय लगा। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतें, जांच के लिए SIT पहुंची:सभी शव परिजन को सौंपे, 23 साल की बेटी का शव देख मां बेहोश लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग की जांच की। SIT टीम में IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी सिंगर ने वृंदावन के संतों का लिया आशीर्वाद:रेणुका पंवार बोलीं- कथावाचकों से मिला ऑफर, जल्द हरियाणवी में आएंगे भजन
    Next Article
    लखनऊ में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल:सुबह से बादलों की आवाजाही; अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment