Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन:कौशांबी में 3 मई को आयोजन, प्रदेश की 403 सीटों पर पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

    1 hour ago

    1

    0

    भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में 3 मई को कौशांबी के चायल विधानसभा क्षेत्र के मखऊपुर में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसे पार्टी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय सागर ने शुक्रवार शाम मंझनपुर के एक गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में होगा और इसे प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ संबोधित करेंगे। सागर ने आगे कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल कौशांबी की तीन सीटों तक सीमित नहीं है। आजाद समाज पार्टी पूरे प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। विनय सागर ने इस बात पर जोर दिया कि आजाद समाज पार्टी गरीब, पिछड़े और वंचित बहुजनों की आवाज बनकर उभर रही है। इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। चायल विधानसभा से संभावित प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी ने भी अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों से प्रेरित हैं और उनके निर्देश पर चुनाव लड़ेंगे। डॉ. सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि उनकी सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी से होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी राजनीतिक लड़ाई में कहीं नजर नहीं आ रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव और प्रयागराज मंडल प्रभारी आकिब जफर, अशोक कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष तनवीरूल हसन और डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चपरासी 3 पत्नियों–साली को टीचर बनाकर 5.50 करोड़ सैलरी दी:पीलीभीत के DIOS ऑफिस में 8 साल तक करता रहा घोटाला, सभी जेल भेजे गए
    Next Article
    देवरिया में युवक की करंट लगने से मौत:घर में पंखा लगाते समय हादसा, बेहोश होकर नीचे गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment