Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दो कारें टकराई, 1 में लगी आग:ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, दूसरी गाड़ी में बैठे चार लोग सुरक्षित, रॉन्ग साइड से हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के काशी अयोध्या मार्ग पर सरायपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार दो कारों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगते ही एक सेडान कर में आग लग गई और जल कर राख हो गई। जबकि दूसरी कर में सवार चार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि कर में आग लगने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक कर जलकर राख हो गई थी। जौनपुर के रहने वाले थे दूसरी कर में सवार लोग आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पवई थाना क्षेत्र के निकट हुई इस सड़क दुर्घटना में जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले जमालुद्दीन अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जमालुद्दीन की KIYA कार मैं बैठे चारों लोग पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। जबकि दूसरी कार में आग लग गई। इस बारे में पवई थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने बताया कि अभी तक आग लगने वाली कार के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मौके से ड्राइवर फरार हो गया है। पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट के बाद युवक ने खुद को लगाई आग:CCTV में कैद हुई घटना, डीजल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश
    Next Article
    मेरठ में सुबह से खिली धूप ने बढ़ाई गर्मी:बीती शाम आई आंधी-बारिश से बिगड़ी ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment