Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में नमाज के समय डीजे बजाने पर मारपीट:ईंट-पत्थरों से हमला किया, महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में नमाज के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी बस्ती से एक बारात डीजे के साथ गुजर रही थी। नमाज में व्यवधान होने पर कुछ लोगों ने डीजे को आगे बढ़ाने या बंद करने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बारात पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और घर निर्माण में रखी ईंटों से पथराव कर दिया। इस घटना में गुफ्तार, समीर, शब्बीर, थमसुन और तमन्ना समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित गुफ्तार पुत्र हाजी वजीर ने गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर राम अवतार, अजय, किशन, सोनू, अर्जुन, कलुआ, अमित समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप भी लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशा मुक्त प्रदेश, समान शिक्षा नीति की मांग:लखीमपुर खीरी में कई संगठनों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सहारनपुर में दो नशा तस्कर अरेस्ट:1 करोड़ रुपए कीमत की 504 स्मैक बरामद, पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment