Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मौसम का मिजाज बदला:आसमान में छाए काले बादल बारिश की संभावना, 7 डिग्री गिरा तापमान

    4 hours ago

    2

    0

    पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम शुक्रवार को सुबह से ही बदलने लगा था। इसी क्रम में आजमगढ़ का भी मौसम बदल गया सुबह 10 से ही घना अंधेरा छा गया। इसके साथ ही हवाएं चलने लगी। वहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश भी हो रही है। राजधानी लखनऊ और अयोध्या में बूंदाबांदी के साथ ही ओले भी गिरे हैं। 10 दिनों से लगातार जिले का मौसम गर्म हो रहा था। ऐसे में जिस तरह से शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। इससे इस बात का भी अंदाजा लग रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि याद आने वाले समय में बारिश हुई तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को होगा। तापमान में भी आई गिरावट जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा था और 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया था। जिसके कारण मौसम में गर्माहट भी आ गई थी। हालांकि जिस तरह से शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला ऐसे में तापमान में भी 7 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरावट आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह बदला मौसम, बूंदाबादी शुरू:तेज हवाओं के साथ बादल छाए, पारा 33°C से गिरकर 24°C; गर्मी से राहत
    Next Article
    ईरान के अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराने की खबर US आर्मी के लिए कितना बड़ा झटका? समझिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment