Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जागृति सिंह इंटर की टॉपर बनीं:मनोज दूसरे और विमल तीसरे नंबर पर, टॉप 5 की लिस्ट में पांच छात्र और एक छात्रा

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा में जागृति सिंह ने जिले में टॉप किया है। उन्हें 93.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। जागृति सिंह के पिता रवि प्रकाश सिंह शिक्षक हैं। माता हाउसवाइफ हैं। जागृति के एक भाई और दो बहन हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट में जिले में दूसरी रैंकिंग पर मनोज यादव हैं। तीसरी रैंकिंग पर विमल शर्मा हैं। चौथी रैंकिंग पर आयुष पांडे हैं। पांचवी रैंकिंग पर ऋषभ और दीपांजलि हैं। मनोज सेकंड टॉपर बने, बोले-टीचर्स ने गाइड किया जिले में इंटरमीडिएट में दूसरे नंबर पर मनोज यादव ने जगह बनाई है। उनका कहना है कि उन्हें हमेशा शिक्षकों ने गाइड किया। उनके कहे अनुसार ही नियमित पढ़ाई की। बताया पिता छवि राज किसान हैं। माता शीला देवी हाउसवाइफ हैं। दो भाई और एक बहन हैं। जिले में इंटरमीडिएट में 85258 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट में 43349 छात्र और 41909 छात्राएं शामिल हुई थीं। इंटरमीडिएट की यह परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में हुई थी। 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में आकाश कुमार को 93.40 प्रतिशत राजशेखर यादव को 91.80 प्रतिशत नंबर मिला था। जबकि अंकित यादव को 91.40 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। आकाश कुमार ने आजमगढ़ जिले को टॉप किया था। यदि 2025 की तुलना में 2026 की तुलना की जाए तो लगभग 4000 स्टूडेंट इस बार काम रहे हैं। 2024 से तुलना पर यह संख्या 5000 से भी कम पर पहुंच रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में टैंपू की टक्कर से बुजुर्ग घायल:पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    94.6 परसेंट के साथ इंटर में श्रद्धा प्रयागराज की टॉपर:कोरांव की एसपी इंटर कॉलेज, सिकरो की स्टूडेंट, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment