Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गुरुवार को छाए आसमान में बादल:बुधवार को जिले के आउटर वाले इलाकों में हुई थी जोरदार बारिश

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी जिले में बादलों के साथ-साथ धूप की आवा जाही होती रही। जिला मुख्यालय में बुधवार को भले ही बादल छाए रहे पर जिले के आउटर वाले इलाकों सगड़ी जीयनपुर रानी की सराय, बरदह के इलाकों में एक घंटे जोरदार बारिश हुई है। जिले में अब तक 592.1 प्रतिशत बारिश हो चुकी है जबकि जिले में 693.6 एमएम बारिश होनी है। ऐसे में यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अभी 15 एमएम बारिश और होनी है। हालांकि बारिश के बाद भी गर्मी और उमस से आम जनता परेशान है। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही जिले में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी। पिछले सप्ताह गुरुवार की देर रात जिले में जोरदार बारिश हुई थी। इसवे किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के दाऊजी मेले में रातभर चला स्वांग-नौटंकी:'अमर सिंह राठौर' समेत कई प्रस्तुतियों ने बांधा समां, तालियों से गूंजा पंडाल
    Next Article
    अलीगढ़ में टेम्प्रेचर 32°C:धूप निकली,रुक-रुक हवा बह रही, बारिश नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment