Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में फर्जी दस्तावेज के सहारे 33 लाख की ठगी:5 आरोपी गिरफ्तार, गिरोह बनाकर घटनाओं को देते थे अंजाम

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 33 लाख रुपये से अधिक की जमीन को फर्जी कागजात के आधार पर बेचकर लोगों को ठगने का काम किया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित रुद्राक्ष राय ने शिकायत में बताया था कि कृष्ण चंद्र राय और उसके परिजनों व सहयोगियों ने कोडर अजमतपुर स्थित जमीन को असली बताकर फर्जी नक्शा और दस्तावेज तैयार कर दिखाए। भरोसा दिलाकर किस्तों में भुगतान का झांसा दिया और उनसे 33 लाख 30 हजार रुपए ले लिए। बाद में जांच में सामने आया कि जमीन का अधिकांश हिस्सा बंजर था और दिखाए गए गाटा नंबर से उसका कोई संबंध नहीं था। जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी कृष्ण चंद्र राय को पुलिस पहले ही 8 मार्च को गिरफ्तार कर चुकी थी। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर रफी आलम ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जितेंद्र कुमार, अभय कुमार, विजय कुमार, महेंद्र कुमार और दीपक कुमार फरार होने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ठगी के पैसे उनके अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए गए थे, जिन्हें निकालकर मुख्य आरोपी और उसके परिवार को दे दिया जाता था और बाद में आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजैनी में 15 लाख की चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार:चोरी के बाद मनाली घूमने गए, 2.50 लाख की स्पोर्ट्स बाइक खरीदी
    Next Article
    रंजना होटल मामले में अनुराग शुक्ला समेत आरोपियों को जमानत:इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने दी राहत, वकीलों से हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment