Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:STF और पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित पशुओं का मांस दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा है। प्रतिबंधित पशुओं के वध और सप्लाई का था गिरोह पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को तत्कालीन इंस्पेक्टर संजय सिंह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि सिंहपुर बाजार में सोनू उर्फ जावेद अपने साथियों धर्मेंद्र गुप्त, बुद्धू, पप्पू, अली आरिफ और राजकुमार प्रतिबंधित पशुओं का वध करते हैं। यह लोग संगठित गिरोह चलाते हैं। यह संगठित गिरोह मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सक्रिय है। प्रतिबंधित पशुओं का वध करता है। मांस दूसरे राज्यों में सप्लाई करता है। गिरोह का इतना खौफ, कोई नहीं देता था गवाही पुलिस ने बताया कि गिरोह का इलाके में इतना आतंक था कि लोग इनके खिलाफ गवाही देने से कतराते थे। सभी आरोपियों पर पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी थी। मुख्य आरोपी लगातार फरार था। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे बाद में डीआईजी ने बढ़ाकर 50 हजार कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी निहारनंदन और एसटीएफ प्रयागराज की टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के करेंनुवा के पास मौजूद है। मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। चार मुकदमों में वांछित, जेल भेजा जाएगा पुलिस के मुताबिक, आरोपी आरिफ के खिलाफ चार गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जहां से जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 मित्रों ने जन्मदिन पर किया प्लेटलेट्स दान:वाराणसी में कैंसर मरीजों को मिला जीवनदान, मिसाल बनी पहल
    Next Article
    गोरखपुर में सैकड़ों जरूरतमंदों तक पहुंचेगा फ्री खाना:सर्वजन सेवा समिति की नई पहल, वार्षिक समारोह में गूंजा 'नर सेवा ही नारायण सेवा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment