Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम रिहा हुए तो किसकी टेंशन बढ़ेगी:अखिलेश के लिए ओवैसी का सियासी असर कम करेंगे; जेल में रहे तो अब्दुल्ला कमान संभालेंगे

    23 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा नेता आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई और उनकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। 31 अक्टूबर को रामपुर जिला जेल के बाहर से आजम को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने हिरासत में लिया था। जबकि, उन्हें दोहरे पैन कार्ड केस में जमानत मिल गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी आज आजम खान का पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट में मौजूद रहेंगे। सुनवाई के बाद संभावित नतीजों के आधार पर दो परिस्थिति बनती दिखाई दे रही हैं। दोनों ही सूरतों में यह तो तय है कि आजम चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन, वह 2027 विधानसभा चुनाव में खासकर पश्चिम यूपी की कई सीटों पर असर जरूर दिखाएंगे। यह कैसे होगा, इसको सिलसिलेवार समझते हैं… आजम खान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने तेज सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। खुद अभिषेक मनु सिंघवी आजम की पैरवी करने आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले अगर आजम को जमानत मिलती है, तो ये बड़ी सियासी घटना होगी। आजम खान अगर रिहा होते हैं, तो सबकी निगाहें अखिलेश यादव और आजम खान के बीच के राजनीतिक तालमेल पर टिकी रहेंगी। अगर ऐसा होता है, तब यूपी की सियासत में क्या बदलाव हो सकते हैं। ये 3 पॉइंट में समझते हैं- 1. सपा के लिए स्टार प्रचारक होंगे आजम आजम खान और अब्दुल्ला अभी चुनाव नहीं लड़ सकते, क्योंकि उन पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 लागू है। इसमें प्रावधान है कि आपराधिक मामलों में 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। लेकिन, आजम सपा के लिए स्टार प्रचारक हो सकते हैं। पश्चिम, मध्य और पूर्वांचल के मुस्लिम वोटर के बीच रहकर सपा को मजबूत करेंगे। आजम अपनी जज्बाती तकरीर के लिए जाने जाते हैं। चुनाव के दौरान उनकी मांग उन सीटों पर ज्यादा रह सकती है, जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा हो। 2. ओवैसी के असर को कम करेंगे सपा को जो चुनौती AIMIM के ओवैसी से मिल रही है, वो काफी हद तक कम होने के आसार बन जाएंगे। क्योंकि, मुस्लिम वोटर को एकजुट करने के लिए एक बार फिर सपा के पास आजम का चेहरा होगा। अभी ओवैसी मुस्लिमों के जज्बात को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर आए तो आजम खान सपा के लिए यही काम करेंगे और ओवैसी की धार को कुंद करने की कोशिश करेंगे। 3. पश्चिमी यूपी की कई सीटों की जिम्मेदारी मिलेगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, खासकर रामपुर और मुरादाबाद मंडल में आजम खान का मजबूत जनाधार है। लंबे समय से आजम खान की गैरमौजूदगी में सपा का अल्पसंख्यक नेतृत्व शून्य महसूस कर रहा था। उनके बाहर आने से पार्टी को एक मुखर चेहरा मिलेगा। इससे आगामी चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव और ज्यादा साफ हो सकता है। अखिलेश आजम को पश्चिमी यूपी की सीटों की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आजम रिहा नहीं हुए, तब क्या होगा… अब अगर कोर्ट ने आजम खान को जेल के अंदर ही रखने का फैसला किया, तब भी बड़ी सियासी उठा-पटक होगी। भाजपा इस फैसले के बाद कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सपा पर हमलावर हो सकती है। वहीं, सपा इस फैसले को लेकर जनता के बीच 'राजनीतिक प्रतिशोध' का मुद्दा बना सकती है। अल्पसंख्यक समुदाय के बीच सहानुभूति वोट बटोरने की कोशिश कर सकती है। आजम के जेल में रहने की संभावना के बाद क्या सीन बनेगा? ये भी समझ लीजिए- 1. अब्दुल्ला स्टार प्रचारक बन सकते हैं, आजम की जगह लेंगे सपा के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती मुस्लिम वोटर को सहेजने की है। हिंदुत्व की राजनीति के इस दौर में मुस्लिम वोटर अगर AIMIM, कांग्रेस या बसपा की तरफ जाता है, तो सपा की सीटें कम हो सकती हैं। इसलिए आजम सियासी रणनीति बनाने में भूमिका निभा सकते हैं। जेल के अंदर वो सीटों पर प्रत्याशी, मुद्दे और रूठे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम कर सकते हैं। उनके लिए चुनावी मैदान संभालने का काम बेटे अब्दुल्ला कर सकते हैं। वो रामपुर और आसपास की सीटों पर सपा के स्थानीय संगठन में तालमेल बैठाने का काम कर सकते हैं। 2. सपा सहानुभूति कार्ड खेल सकती है जमानत नहीं मिलने की स्थिति में सपा इसे 'सियासी साजिश' और 'जुल्म' के तौर पर पेश करेगी। इससे जनता की सहानुभूति बटोरने की कोशिश होगी। पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय के बीच संदेश देने का प्रयास करेगी कि एक बड़े मुस्लिम चेहरे को जानबूझकर जेल में रखा जा रहा है। 3. राजनीतिक विरासत को बचाने की जिम्मेदारी आजम खान की गैरमौजूदगी में अब्दुल्ला के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवार के राजनीतिक आधार को बिखरने से बचाना होगा। रामपुर में आजम खान का जो संगठनात्मक और व्यक्तिगत प्रभाव रहा है, उसे बनाए रखना आसान नहीं होगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम बहुल सीटें जिताने की जिम्मेदारी भी अब्दुल्ला को मिल सकती है। एक्सपर्ट बोले- आजम असरदार, चाहे कहीं भी रहे वरिष्ठ पत्रकार जैगम मुर्तजा कहते हैं- आजम यूपी की राजनीति में ऐसे नेता रहे हैं, जिनका प्रभाव सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। रामपुर में उनकी राजनीतिक पकड़, मुस्लिम मतदाताओं के बीच उनकी पहचान है। सपा के अंदर उनका स्थान उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाता है। लेकिन, पिछले कुछ सालों में कानूनी दांव-पेंच ने उनकी राजनीतिक सक्रियता को लगातार प्रभावित किया है। मामला क्या है और अब तक क्या हुआ? आजम खान की मुश्किलों की मौजूदा कड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले से जुड़ी है। पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए तीन तारीखें महत्वपूर्ण हैं। इसके बाद ED ने आजम खान को पूछताछ के लिए 4 दिन की कस्टडी भी हासिल की। एजेंसी जौहर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन और यूनिवर्सिटी निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। यह भी सामने आया कि आजम वित्तीय लेन-देन पर ईडी के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर आजम खान के पास इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का विकल्प बचा रहेगा। हालांकि, शीर्ष अदालत में सुनवाई और फैसले की प्रक्रिया लंबी खिंच सकती है। ----------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में फ्रांस की महिला ने छठ मनाया, साड़ी पहनी:माथे पर सिंदूर लगाया; योगी ने अर्घ्य दिया, फूल बरसाए, VIDEO
    Next Article
    प्रयागराज में बाउंसर का रुपयों भरा बैग गायब:दोस्त के घर रुका था, मुंबई में रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रहा था 14 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment