Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम बोले- रिक्शा चलाऊंगा पर जेल नहीं जाऊंगा:मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा, कांग्रेस से सम्मानजनक समझौता होगा, ज्यादा देना पड़ा तो कुर्बानी देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में सपा नेता आजम खान ने सपा कार्यालय में मीडिया से बात की। कहा- मैं रिक्शा चलाना बेहतर समझूंगा, लेकिन जेल जाने के लिए तैयार नहीं हूं। बीड़ियां बनवाकर गुजारा कर लूंगा, लेकिन जेल नहीं जाऊंगा। जेल में उन्हें 11 बाय 22 की कोठरी में रखा गया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। आजम खान ने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं चुनाव लड़ूंगा।अभी कोर्ट से राहत मिली है और आगे भी राहत मिलने की उम्मीद है। अगर वह चुनाव नहीं लड़ पाए तो शहर में दूसरे लोग भी चुनाव लड़ने के लिए हैं। सपा नेता आजम ने कहा- चुनाव आयोग की वजह से पूरी दुनिया में देश की बदनामी हुई है। संवैधानिक संस्थाओं को खुद सोचना चाहिए कि देश उनके बारे में क्या सोचता है। कहा- वह जमानत पर हैं और काफी डरे हुए हैं। अखिलेश यादव की रथयात्रा को लेकर उन्होंने कहा- वह भी इसमें शामिल रहेंगे, लेकिन कहां रहेंगे, यह अभी तय नहीं है। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कांग्रेस के साथ सम्मानजनक समझौते की बात कही। एक घर के अलावा कोई जायजाद या लखनऊ में मकान नहीं आजम खान ने कहा- वह 10 बार विधायक, दो बार सांसद, नेता प्रतिपक्ष और मंत्री रहे हैं, लेकिन आज भी उनके पास इस घर के अलावा कोई जायजाद या लखनऊ में मकान नहीं है। आयकर विभाग ने जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों का मूल्यांकन दिल्ली की दरों से किया है। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में लोगों ने किया था श्रमदान आजम खान ने कहा- जौहर यूनिवर्सिटी की 90 फीसदी इमारतें साल 2004-05 और 2006 तक बनकर तैयार हो गई थीं। उस समय निर्माण की लागत करीब 120 से 125 रुपए प्रति वर्गफीट थी, जबकि आयकर विभाग ने 2,400 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से मूल्यांकन किया है। यूनिवर्सिटी में सैकड़ों लोग रोजाना श्रमदान करते थे। कोई साइकिल पर सीमेंट का बोरा लेकर पहुंचता था। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला का जिक्र करते हुए कहा- उन्होंने हज पर जाने का कार्यक्रम रद्द कर जमा रकम जौहर यूनिवर्सिटी को दे दी थी। सीट बंटवारे पर बोले- तोप का लाइसेंस मांगो विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आजम खान ने कहा- उन्होंने बचपन में एक कहावत सुनी थी- मांगना हो तो लाइसेंस तमंचे का नहीं, तोप का मांगो। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा- यह वह कांग्रेस नहीं है और न ही उसकी लीडरशिप वैसी है, जैसी 6 दिसंबर 1992 के समय थी। आज की कांग्रेस लीडरशिप अलग है। उन्होंने कहा- कांग्रेस के साथ सम्मानजनक समझौता और सम्मानजनक बंटवारा होगा। जरूरत पड़ी तो उनकी तरफ से ज्यादा सीटें देने की कुर्बानी भी दी जाएगी। ओवैसी के बयान पर बोले- दुआ नहीं, दुश्मनों के लिए दवा थी रामपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए आजम खान ने कहा कि उनका घर वहां से चार कदम की दूरी पर था। वह उनकी पत्नी से फोन पर हालचाल पूछ सकते थे। उन्होंने कहा कि ओवैसी दुआ की बात करते हैं, लेकिन वह दुआ नहीं, उनके दुश्मनों के लिए दवा थी। गेट और पार्क के नामकरण को लेकर सवाल उठाए उन्होंने शहर में बनाए गए गेट और पार्क के नामकरण को लेकर भी सवाल उठाए। कहा- कुछ अधिकारियों ने एक ही गेट और पार्क के दो-दो नाम कर दिए। नगर पालिका से प्रस्ताव पास न होने के बावजूद कई काम किए गए हैं। आने वाले समय में इन मामलों का पता चलेगा। सोनिया गांधी की किताब पर बोले- अंग्रेजी नहीं आतीं, जाहिल आदमी हूं आजम खान ने देश में माफिया को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा- देश में पहले 3 माफिया थे, जिनमें से 2 अब इस दुनिया में नहीं हैं। सोनिया गांधी की अंग्रेजी किताब को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अंग्रेजी आती नहीं है, जाहिल आदमी हूं मैं। कहा- उनकी पार्टी की ओर से भाईचारे, प्यार-मोहब्बत और अच्छे माहौल के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ से नफरत और तनाव फैलाने वाली बातें हो रही हैं। ----------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आजम खान सपा ऑफिस पहुंचे, कहा- मैं अभी जिंदा हूं: ओवैसी पर तंज-दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं होता, हमें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं सपा नेता आजम खान जेल से बाहर आने के दूसरे दिन गुरुवार को रामपुर में सपा के जिला कार्यालय पहुंचे। कहा- मेरे साथ जो भी हुआ, वह बेहद बुरा हुआ है। अब इससे बुरा और क्या हो सकता है? यहां जितनी भी इमारतें बनी हैं, अब बुलडोजर लाकर उन्हें भी तोड़ दिया जाए। अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर आजम खान ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, गंगा में छोड़ी गईं 2 लाख छोटी मछलियां
    Next Article
    कबड्डी क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें ऑल इंडिया पहुंचेंगी:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चार मुकाबले; गुरुवार को 17 मैच खेले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment