Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज तेज हवाओं में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान:गाजियाबाद में कल से फिर मौसम बदलने का अनुमान, बिजली कटौती से लोग परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज रविवार सुबह से धूप खिली है, आज हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा की से है। मौसम विभाग के अनुसार कल 4 मई से फिर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जहां सोमवार को बादल छाए रहेंगे। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 4 दिन पहले हुई बारिश से तापमान में लगातार गिरावट है। शहर में बिजली कटौती लगातार लोगों की परेशानी बनने लगी है। 30 अप्रैल की बारिश से गिरा तापमान इससे पहले 30 अप्रैल को दोपहर से लेकर रात तक तेज आंधी चली तो बारिश और तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 3 मई से फिर से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। गुरुवार रात में भी तेज हवांए चलीं। जिससे तापमान में गिरावट आई। बिजली कटौती से लोग परेशान मौसम में बदलाव के बीच रात के समय शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। दिन में भी बिजली कटौती की जा रही है, लोनी के अलावा विजयनगर, नंदग्राम, कोतवाली में भी बिजली कटौती हो रही है। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले दीपांशु मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले जहर दिया, फिर ईंट से कूचकर कर की हत्या:अम्बेडकरनगर में मां चार बेटों की हत्या के बाद से फरार, सऊदी में पति ने की है पाकिस्तानी महिला से शादी
    Next Article
    आगरा में सड़क हादसे में दो युवकों ने तोड़ा दम:कागारौल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में चार हुए थे घायल, अन्य का इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment