Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सड़क हादसे में दो युवकों ने तोड़ा दम:कागारौल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में चार हुए थे घायल, अन्य का इलाज जारी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र में शनिवार रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कागारौल मार्ग पर बिजली घर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सीएचसी खेरागढ़ ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दो युवकों की देर रात मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए हादसे की 2 तस्वीरें… बिजली घर के पास हुआ हादसा हादसा खेरागढ़ के कागारौल मार्ग पर बिजली घर के पास हुआ। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। घायलों में खेरागढ़ के बुरहरा गांव निवासी लकी (15) पुत्र धन सिंह और उसका फुफेरा भाई अंकित (20) निवासी पक्कापुरा, फतेहाबाद शामिल थे। दूसरी बाइक पर सवार औरंगपुर, कागारौल निवासी सनी (18) पुत्र सुभाष चंद और मंगोली कला, फतेहपुर सीकरी निवासी आशु (18) पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह भी घायल हुए। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सनी पुत्र सुभाष चंद और आशु पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम छा गया और गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एसएन मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। थाना प्रभारी खेरागढ़ हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज तेज हवाओं में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान:गाजियाबाद में कल से फिर मौसम बदलने का अनुमान, बिजली कटौती से लोग परेशान
    Next Article
    बिजनौर में गर्म राख से झुलसे चार बच्चे:प्रशासन ने बाग मालिक और शुगर मिल को नोटिस जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment