Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगी महिलाओं की याचिका:सेंट्रल मार्केट मामले में दो दिन पहले वकीलों को दिए थे सबूत

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के सेटबैक विवाद में आज सेक्टर दो की महिलाओं की याचिका दाखिल होगी । इसके लिए महिलाएं बीते शनिवार को दिल्ली जाकर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा से मिल चुकी हैं और उन्हें सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं। महिलाओं ने आधार कार्ड, संपत्ति की रजिस्ट्री और बिजली बिल जैसे दस्तावेज अपने पक्ष में पेश किए हैं। पूर्व पार्षद पति संजीव पुंडीर के साथ उन्होंने अधिवक्ता को पूरे मामले की जानकारी दी। याचिका में क्या होगा मुख्य मुद्दा महिलाओं का कहना है कि उनके मकान छोटे हैं और उनमें सेटबैक छोड़ना संभव नहीं है। ऐसा करने से मकानों के गिरने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1986 में बनी योजना में शुरू से सेटबैक का प्रावधान नहीं था। इन मकानों में व्यापार करने की अनुमति भी दी गई थी, जिसे अब हटाया जा रहा है। इस याचिका के जरिए अल्प और कमजोर आय वर्ग के अन्य लोगों का पक्ष भी सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगा। याचिका दाखिल करने वालों में लोकेश जैन, जगरोशनी, रिम्पी, प्रवेश रानी, यश देवी मनोचा, सुषमा, सुमन गोयल और प्रतिभा शर्मा शामिल हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण धरनास्थल पर कम महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर बाजार में कई दुकानदार खुद ही सेटबैक छोड़ने और अवैध निर्माण हटाने का काम करते नजर आए । वहीं आवास एवं विकास परिषद के अनुसार अब तक 35 संपत्तियों में सेटबैक की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि करीब 90 संपत्तियों में अवैध निर्माण हटाने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जहां तकनीकी दिक्कत आएगी, वहां समाधान भी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में आंधी-बारिश से गिरा तापमान:मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आम–मक्का के किसान परेशान
    Next Article
    बरेली में बारिश:दिन में छाया अंधेरा, तेज हवा चल रही, टेम्प्रेचर 43°C, 6 मई से मौसम बदलने के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment