Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज और कल तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट:कानपुर में पारा 36 डिग्री पहुंचा, शाम को चली हवा ने गर्मी से राहत दी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत बनी हुई है। धूप निकलने के साथ चल रही तेज हवाएं तापमान को नियंत्रित किए हुए हैं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है। सुबह के समय नरम धूप और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होने दिया। 11 बजे के बाद तेज हुई धूप दोपहर में 11 बजे के बाद धूप के तेवर कुछ सख्त जरूर हुए, लेकिन तापमान सामान्य से कम रहने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि तेज धूप के दौरान लोग चेहरा ढककर सड़कों पर निकलते दिखाई दिए। हवाओं से थमा तापमान सीएसए के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। वहीं दिन के समय 25.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे गर्मी का असर कम महसूस हुआ। शाम होते ही चलीं ठंडी हवाएं शाम होते ही ठंडी हवाओं ने मौसम को एक बार फिर खुशनुमा बना दिया और लोगों ने राहत महसूस की। 4 और 5 मई को शहर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत बने रहने की उम्मीद है। रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। सामान्य से कम रहेंगे तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह से ही तेज हवाएं चलेगी। साथ ही बादल छाने की संभावना है। दिन में बादल छाने के साथ साथ नरम धूप भी छा सकती है। शाम को ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान पथ पर सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत:खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, लुढ़ककर सामने सो रहे ड्राइवर चढ़ा पहिया
    Next Article
    गोरखपुर में बिच्छू गैंग के सात बदमाशों को दबोचा:रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर बैग काटकर करते थे चोरी, व्हाट्सएप से बात करते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment