Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:देवरिया नगर पालिका ईओ को डीएम ने दी चेतावनी

    23 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद देवरिया से संबंधित पांच शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज थीं। इन मामलों में नगर पालिका द्वारा निस्तारण की रिपोर्ट तो अपलोड कर दी गई थी, लेकिन शिकायतकर्ताओं के फीडबैक और जांच में निस्तारण प्रक्रिया में कमियां पाई गईं। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं में बृजेश कुमार सिंह (निवासी रामनाथ) ने सड़क और सीढ़ी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। वहीं, मनीष देव (निवासी कठिनइया) ने संजीवनी हॉस्पिटल के सामने जलभराव की समस्या तथा सड़क ऊंची कराने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त, रमन सिंह (निवासी पिंडरा नगर बाहर) ने सड़क से अतिक्रमण हटाने, सुजीत तिवारी (निवासी चकिया श्री मंगलमपुरम) ने सड़क पर मिट्टी कार्य कराने और मनीष कुमार पांडेय (निवासी तहसील रोड) ने नगर पालिका के अभिलेखों में नाम दर्ज किए जाने से संबंधित शिकायतें की थीं। इन सभी प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक संतोषजनक नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि आईजीआरएस शासन की एक महत्वपूर्ण जन शिकायत निस्तारण प्रणाली है, और इसमें दर्ज प्रत्येक शिकायत का समाधान पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता पूरी न की जाए, बल्कि मौके पर जांच कर वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक साथ खेले, पढ़े...साथ ही दुनिया से विदा हो गए:तीन साल पहले पिता की भी जलकर हुई थी मौत, भाई का इंतजार कर रहा शव
    Next Article
    तिलक समारोह में गए बुजुर्ग का शव तालाब में मिला:रायबरेली में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment