Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा दीवानी में दो अधिवक्ताओं में मारपीट:एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर घूंसे मारे, वीडियो वायरल

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा दीवानी कोर्ट में दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अधिवक्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। वहां मौजूद दूसरे अधिवक्ता बीच बचाव का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो एक दिन पुराना बताया गया है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया पर 56 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो दीवानी कोर्ट कैंपस का है। इसमें दो वकील एक दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। वो एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। दोनों के बीच में जमकर घूंसे चल रहे हैं। एक-दूसरे से लड़ते लड़ते वो जमीन पर गिर गए। वहां मौजूद दूसरे अधिवक्ता दोनों को अलग कराने का प्रयास करते हैं, लेकिन वो अलग नहीं होते। सूचना पर एसएसएफ के जवान पहुंचते हैं। वो उनको अलग करते हैं। बताया गया है कि वीडियो 29 अप्रैल का है। दोनों अधिवक्ताओं में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस को भी किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई पुलिस ने 6.27 करोड़ का अवैध डोडा नष्ट किया:ऑपरेशन दहन के तहत 4183 किलो मादक पदार्थ का विनिष्टीकरण
    Next Article
    वाराणसी पुलिस-लाइंस की 6वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत:G-12 निर्माणाधीन भवन पर चढ़ा रहा था बालू, सिर-गर्दन में गहरी चोट से तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment