Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस ने किसान के पैसे चुराने वाले चोर पकड़े:बैंक के बाहर देते थे घटना को अंजाम, तमंचा-कारतूस व नगदी बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक के बाहर मोटरसाइकिल से डेढ़ लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना कागारौल पुलिस, साइबर सर्विलांस, काउंटर इंटेलीजेंस और एसओजी सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 18,100 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। क्या है पूरा मामला 24 मार्च को सुनील कुमार उपाध्याय पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी गढ़ी अतिवल बरबर सालेहनगर, थाना खेरागढ़, अपने पिता के साथ एसबीआई बैंक कागारौल में किसान क्रेडिट कार्ड का लोन जमा करने आए थे। बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में रखा बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग में 1.5 लाख रुपये नकद और जरूरी कागजात थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना कागारौल में मुकदमा के तहत केस दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। मुखबिर की मदद से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। 13 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला परमसुख जाने वाले मार्ग से सुखभइया और करीमराज को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर किरावली रोड पर ग्राम नगला जसोला की ओर जाने वाले रास्ते से अकीन और जानू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बताया गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले सुखभइया, करीमराज, अकीन और राज मल्होत्रा ने मिलकर कस्बा कागारौल में मोटरसाइकिल में लगे बैग से 1.5 लाख रुपये चोरी किए थे। चोरी के बाद चारों ने रुपये आपस में बांट लिए थे। बैग में रखे कागजात को आरोपियों ने नाले में फेंक दिया था, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 18,100 रुपये बरामद किए हैं। बाकी रकम आरोपी खर्च कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:राजकीय सम्मान के साथ सरकारी व राजनीतिक कार्यालयों में कार्यक्रम
    Next Article
    गेहूं मड़ाई विवाद में युवक को पीटने की योजना:नकाबपोश बाइक सवारों का वीडियो आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment