Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में परशुराम चौक विवाद पर मंत्री का बयान:बोले-ब्राह्मण सम्मान करना जानता है, तो असम्मान भी नहीं सह सकता, यूजर बोले- देर से याद आई

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकाली गई रैली के दौरान परशुराम चौक पर अराजक तत्वों द्वारा नीला झंडा फहराने को लेकर विवाद हुआ। ब्राह्मण समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन भी किया। इस घटना के दो दिन अब कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बयान आया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर घटना की निंदा करते हुए वीडियो अपलोड किया है। मगर, उनके वीडियो पर समाज के लोगों ने उनको ट्रोल किया है। लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। पहले बताते हैं 14 अप्रैल को क्या हुआ था बाबा साहब की जयंती पर मंगलवार को आगरा में जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है। दोपहर करीब साढे़ 12 बजे बाबा साहब के अनुयायी आवास विकास से रैली निकाल रहे थे। सेक्टर 6 में परशुराम चौक है। चौक पर भगवान परशुराम के फरसे लगे हुए हैं। रैली में शामिल कुछ अराजक तत्व परशुराम चौक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने वहां पर लगे झंडे को हटाना चाहा। वहां पर नीला झंडा लगा दिया। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसका वीडियो बनाकर वायरल किया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वो लोग परशुराम चौक पर पहुंच गए। सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक रैली में शामिल लोग वहां से जा चुके थे। देर शाम तक हंगामा हुआ। एफआईआर के बाद भी हुआ हंगामा पुलिस ने देर रात 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद सुबह ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम चौक पर एकत्रित हुए। उनका आरोप था कि हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसको लेकर 4 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ था। बाद में पुलिस कमिश्नर के आरोपियों की गिरफ्तारी और धारा बढ़ाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। मंत्री का बयान सामने आया घटना के दो दिन बाद आगरा के दक्षिण विधानसभा से विधायक व मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि भारत भूमि पर समय समय पर महान आत्माओं ने जन्म लिया और अवतरित हुए हैं। ब्राह्मण समाज ने हर वर्ग के हर महापुरष का सम्मान किया है। बाबा साहब की बात करें तो ब्राह्मण समाज के एक व्यक्ति ने उन्हें प्रतिभा देखकर अपना नाम किया। मगर, अभी हाल में परशुराम चौक पर जो घटना हुई है। कुछ असामाजिक मानसकिता वाले तत्वों ने जो कृत्य किया है, वो निंदनीय है। जब ब्राह्मण समाज सब समाज के महापुरुषों का सम्मान करता है तो वो ये अपेक्षा रखता है कि उनके महापुरुषों का भी असम्मान न हो। सम्मान करना जानता है तो असम्मान भी नहीं सह सकता। इस मामले में आगरा के अधिकारियों से बात हुई है। उनसे कहाकि कृत्य करने वालों को चिन्हित कर कानून की परिधि में लेना चाहिए। जिससे समरसता न टूटे। मंत्री के बयान पर लोगों की प्रतिक्रिया मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं। शैलेंद्र सारस्वत ने लिखा है कि मंत्री जी आप को आज समाज का ख्याल आया। चलो आपको याद आ गई, ये काफी है। मनोज शर्मा ने लिखा है कि मंत्री महोदय 2 दिन से आप कहां लापता थे। आज आप समाज की बात कर रहे हैं। नमित चौहान ने लिखा है कि बड़ी देर बाद मंत्रीजी तक सूचना पहुंची। चंद्रकांत शर्मा ने लिखा है कि देर से ही सही आपने परशुराम भगवान के सम्मान के लिए अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को कहा, इसके लिए साधुवाद। पुलिस रख रही सोशल मीडिया पर नजर इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ पोस्ट आ रही है। ऐसे में पुलिस सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर नजर रखे हुए है। ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए गए हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ वीडियो या पोस्ट न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के दो दोस्तों की MP में मौत:एक युवक ने बर्थ-डे के दिन दम तोड़ा, एक महीने बाद शादी होनी थी
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा:महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने दिया सशक्त संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment