Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी पर लंबी लाइन:बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, लोग बोले- घर में खाना भी नहीं बन पा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सिलेंडर न मिलने की वजह से इसका सीधा असर लोगों के घरों में पढ़ रहा है। एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है,बुकिंग होने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे है। एजेंसी पर आए लोगों ने बताया- 20 दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक गैस का सिलेंडर घर नहीं पहुंचा है। घर में बच्चे भूखे है खाना तक नहीं बन पा रहा है। लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। वहीं दूसरे व्यक्ति ने बताया- यहां से एक नंबर चस्पा किया गया है। जो कभी लगता नहीं है, कभी बंद जाता है, तो कभी बुकिंग नहीं लेता है। यहां एजेंसी के लोगों बात नहीं करते है, आखिर करे तो क्या करे। गैस न मिलने से समस्या बढ़ती जा रही है। गैस न मिलने पर लोगों और गैस एजेंसी के कर्मचारी के बीच भी नोक-झोंक हो रही है। अब गैस की किल्लत से पेठा और जूता उद्योग पर इसका असर पढ़ रहा है। शहर में कई छोटी और बड़ी नाश्ते की दुकान तो बंद तक हो गई है। कई हलवाई ने नाश्ता मंहगा कर दिया है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में आगरा के कई हॉटल और रेस्टोरेंट भी बंद हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में स्कूल से लौटकर महिला ने सुसाइड किया:बहू कमरे में गई तो फंदे पर लटकी थी, दोनों बेटे काम पर गए थे
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य पर शिविर:जौनपुर में शहीद दिवस पर युवाओं को राष्ट्रप्रेम का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment