Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज आंधी-बारिश की संभावना, सुबह से बादल छाये:तापमान में 3°C की बढ़ोत्तरी, 4 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना

    4 hours ago

    2

    0

    सोमवार सुबह से ही आगरा के मौसम बदला हुआ है। रविवार को जहां दिनभर तेज धूप रही वहीं, सोमवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग ने दिन में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट किया है। 31 मार्च से 2 अप्रैल तक सूरज की लुकाछुपी रहेगी। 3 और 4 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। रविवार को दिनभर तेज धूप रहने के कारण तापमान में 3°C की बढ़ोत्तरी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 20.1°C रहा। सोमवार सुबह का तापमान भी लगभग 20°C रहा। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… सोमवार सुबह का मौसम सोमवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की हवा चल रही है। धूप न निकलने से गर्मी से राहत है। मौसम सुहाना हो गया है। मार्च में अब तक का सबसे गर्म दिन 29 मार्च को रहा है। इस दिन अधिकतम तापमान 39°C पर पहुंच गया। मगर, आज तापमान गिरने की संभावना है। बादल छाये रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मार्च में लगभग हर दो दिन बाद मौसम बदल रहा है। एक-दो दिन धूप निकलने के बीच में अचानक से बादल छा जाते हैं। इस महीने में बीच में बारिश हो चुकी है, जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट हो गई थी। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है। रुक-रुक कर बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। 4 अप्रैल तक लगभग ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कुछ देर के लिए दिन में मौसम खुल सकता है लेकिन अधिकांश समय बादल छाये रहने की ही संभावना है। 3 और 4 और हल्की बारिश और हवा चलने के आसार हैं। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं दोहरा हत्याकांड- SIT आज सौंप सकती है लापरवाही रिपोर्ट:मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई संभव
    Next Article
    हमीरपुर में आग से तीन दुकानें जलकर खाक:आग से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment