Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 30 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:शहर में होनी थी सप्लाई, एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में थाना ट्रांस यमुना पुलिस और साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा नशा तस्कर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 11 किलो 208 ग्राम चरस बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने साइबर सर्विलांस टीम के साथ मिलकर झरने नाले के पास छापेमारी की। यहां से शिवम पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चरस के साथ पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली पन्नी और टेप भी बरामद हुई। साथी पहले ही जेल में भेजा जा चुका पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह फिरोजाबाद से अपने साथी अरबाज के साथ चरस लाया था। अरबाज पहले ही किसी अन्य मामले में पकड़ा जा चुका है और वर्तमान में जेल में है। एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ केस पुलिस के अनुसार शिवम अपने हिस्से की चरस बेचने जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 8 दिन पहले युवक ने लगाई फांसी:मंगेतर से फोन पर हुआ था झगड़ा, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    पुलिस चौकी में किशोरी ने युवक को चप्पल से पीटा:ललितपुर में छेड़खानी के आरोप पर FIR, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment