Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 2 चौकी प्रभारी पर कार्रवाई, एक निलंबित:एक ने सराफा अध्यक्ष से मांगी रिश्वत, दूसरे ने जनप्रतिनिधि को जूते से मारने की दी धमकी

    9 hours ago

    2

    0

    आगरा पुलिस के दो चौकी प्रभारियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। विजय नगर चौकी प्रभारी पर मकान निर्माण के बदले रुपये मांगने का आरोप लगा है, जबकि मिढ़ाकुर चौकी प्रभारी का जनप्रतिनिधि को जूतों से पीटने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जांच के बाद एक दरोगा को चौकी से हटा दिया गया, जबकि दूसरे को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विजय नगर क्षेत्र में उनका मकान निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान विजय नगर चौकी प्रभारी जयपाल ने उनसे रुपये की मांग की। नितेश अग्रवाल के मुताबिक, दरोगा ने कहा कि "मकान बनवा रहे हो, हमें नहीं समझ रहे।" इतना ही नहीं, निर्माण सामग्री लेकर आए एक वाहन को भी सीज कर दिया गया। शिकायत के बाद बढ़ी परेशानी सराफा अध्यक्ष ने मामले की शिकायत एसीपी हरीपर्वत से की, जिस पर एसीपी ने दरोगा को फटकार लगाई। आरोप है कि एसीपी के तबादले के बाद चौकी प्रभारी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने डायल-112 पर अवैध खनन का कथित फर्जी इवेंट दर्ज कराया और खनन विभाग की टीम बुलाकर जेसीबी को सीज करवा दिया। इसके बाद सराफा कारोबारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। जांच में सामने आया कि मौके पर किसी प्रकार का अवैध खनन नहीं हो रहा था। इसके बाद आरोपी दरोगा जयपाल को विजय नगर चौकी से हटाकर जगदीशपुरा थाने से संबद्ध कर दिया गया। वायरल वीडियो के बाद मिढ़ाकुर चौकी प्रभारी निलंबित दूसरा मामला किरावली थाना क्षेत्र की मिढ़ाकुर चौकी का है। यहां चौकी प्रभारी नवजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक सरपंच के चौकी आने पर उसे जूतों से पीटने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। करीब 2 मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि उसमें सुनाई दे रही अभद्र टिप्पणियां चौकी प्रभारी नवजीत सिंह की हैं। सरपंच ने लगाया अभद्रता का आरोप सकतपुर गांव के सरपंच रामप्रकाश सोलंकी ने चौकी प्रभारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह एक पीड़ित पक्ष के समर्थन में चौकी पहुंचे थे, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए सम्मान की रक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। जांच में पुष्टि, दरोगा निलंबित डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीपी अछनेरा से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर मिढ़ाकुर चौकी प्रभारी नवजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिकमास में जप, तप, दान अधिक फल देते हैं:लखनऊ में इस्कॉन प्रमुख बोले- पूरे महीने सुबह-शाम दीपदान करना चाहिए
    Next Article
    मेरठ में अभी दो दिन और बारिश के आसार:आंधी से प्रभावित हुई आम और लीची की फसल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment