Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर जयंती पर शहरभर में आयोजन:बाबा साहब की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण, शहरभर में गूंज रहे जय भीम की नारे

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहरभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किएमा गए। जगह-जगह सजावट, रोशनी और झांकियों के माध्यम से बाबा साहब को याद किया गया, वहीं पूरे शहर में “जय भीम” के नारे गूंजते रहे। शहर के कई इलाकों में सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में झालर और लाइट्स लगाकर वातावरण को उत्सवमय बनाया गया। जहां-जहां बाबा साहब की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित कर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। जीआईसी मैदान में इस बार “भीम नगरी” को सम्राट अशोक के महल की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। इसी क्रम में सुलह नगर नरायच स्थित बाल नव युवक कमेटी द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भंते जी और कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद रैली क्षेत्र में विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान गौतम बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन में शामिल लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में ईंट भट्टा संचालक पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:पिस्टल बरामदगी के दौरान पुलिस पर भी की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
    Next Article
    कंबाइन से टकराई तेजरफ्तार बाइक, दो युवकों की कटकर मौत:एक का सिर बीच से कटकर अलग हुआ, दूसरे का हाथ, सड़क पर टुकड़ों में पड़े मिले शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment