Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    92 सिटी बसों में 55% यात्री सफर कर रहे:कानपुर में 32 पैसेंजर वेटिंग एरिया बनाए जा रहे, ड्राइवर-कंडक्टर बस स्टैंड से ही सवारी बैठाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (KCTSL) के यात्री प्रतीक्षालयों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में निदेशक मंडल की बैठक में मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन ने नगर निगम अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शहर में इलेक्ट्रिक बसों के रूट बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। बैठक मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें मंडलायुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए प्रतीक्षालयों को कब्जामुक्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को बैठने और बसों का इंतजार करने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि एक से दो दिन के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। मंडलायुक्त ने केसीटीएसएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस चालक और परिचालक यात्रियों को निर्धारित प्रतीक्षालयों से ही बसों में बैठाएं और उतारें। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में शहर में 22 यात्री प्रतीक्षालय संचालित हैं। इसके अलावा 32 नए प्रतीक्षालय पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नए प्रतीक्षालय बनने से यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 22 सीटर 92 इलेक्ट्रिक बसों से फिलहाल 55 प्रतिशत आय हो रही है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अक्टूबर 2025 में प्रमुख सचिव नगर विकास ने बसों को नगर सीमा तक संचालित करने के निर्देश दिए थे। पहले ये बसें घाटमपुर, जहानाबाद और बिंदकी तक चलाई जाती थीं। लेकिन इस समय केवल शहर में इन बसों को चलाया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का लोड फैक्टर बढ़ाने और यात्रियों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही बसों के नए रूट तय कर संचालन शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार, आरटीओ प्रशासन राकेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बिजनौर पहुंचे:'नारी शक्ति वंदन' विधेयक पर विपक्ष को घेरा बोले- 2023 में सबने स्वीकार किया था
    Next Article
    लखीमपुर में पेट्रोल-डीजल पर एडवाइजरी जारी:आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता, अफवाहों पर ध्यान न दें लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment