Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 तस्वीरों में देखें विंध्य महोत्सव की झलक:विधायक पटेल ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया

    8 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के विंध्याचल में चल रहे विंध्य महोत्सव के दौरान 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश – नव निर्माण के 09 वर्ष' पुस्तिका का वितरण किया गया। यह महोत्सव चैत्र नवरात्र मेले के तहत आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक और जन जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। महोत्सव में अपर आयुक्त (प्रशासन) राज कुमार द्विवेदी ने मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को यह पुस्तिका भेंट की। इसके बाद जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने उपस्थित अधिकारियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को यह पुस्तिका और 'उत्तर प्रदेश संदेश' वितरित किया। इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि यह पुस्तिका सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया है, जिससे आमजन लाभान्वित हो सकते हैं। विधायक ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की भी सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। लोकगायक संजय सुरीला, संजू तिवारी, राजाराम यादव और राम प्रसाद यादव सहित कई कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। लखनऊ की लोकगायिका सृष्टि सिंह परिहार ने देवी गीतों के साथ भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। प्रयागराज से आईं लोकगायिका प्रियंका चौहान और शीलू भजन के साथ-साथ विभिन्न जागरण समूहों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र उर्फ लल्लू तिवारी और संजय श्रीवास्तव ने किया। संपूर्ण आयोजन की व्यवस्था उत्तर प्रदेश विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद द्वारा सुनिश्चित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाठा क्षेत्र की समस्याओं पर अनशन नौवें दिन भी जारी:चित्रकूट में सदर विधायक अनिल प्रधान ने दिया समर्थन, समाधान तक घर वापसी नहीं का ऐलान
    Next Article
    बलिया में OBC टूलकिट प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार:27 मार्च को मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment