Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाठा क्षेत्र की समस्याओं पर अनशन नौवें दिन भी जारी:चित्रकूट में सदर विधायक अनिल प्रधान ने दिया समर्थन, समाधान तक घर वापसी नहीं का ऐलान

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में पाठा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। यह अनशन बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कर्वी के शहीद स्मारक पार्क स्थित एलआईसी तिराहा पर हो रहा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं होता, वे घर वापस नहीं लौटेंगे। अनशन के नौवें दिन सदर विधायक अनिल प्रधान ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को गंभीर बताया और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को शासन-प्रशासन स्तर पर उठाया जाएगा। आंदोलनकारियों ने अपनी दृढ़ता दोहराते हुए कहा कि आंधी, बारिश या तूफान भी उनके हौसले को नहीं डिगा सकते। आंदोलनकारियों के अनुसार, पाठा क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और रोजगार जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एडवोकेट प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, विपिन, राहुल, संदीप, संजय राणा, जयकरन, हनुमान, अनिल, प्रकाश वर्मा और कुलदीप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में देवांगना घाटी से ददरी मारकुंडी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण, रुकमा खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस और स्टाफ की तैनाती, ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों का संचालन व निर्माण, खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम की स्थापना तथा डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेजों की स्थापना शामिल हैं। अन्य मांगों में पशु अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार, विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या का समाधान, हर घर जल योजना को शीघ्र पूरा करना, तालाबों का सुंदरीकरण, सड़कों का मरम्मतीकरण और बस संचालन शुरू करना भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, माडो बांध के गेट की मरम्मत, नहरों की खुदाई, श्मशान घाट निर्माण, पुलिस चौकी की स्थापना, रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर का निर्माण, पलायन रोकने के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराना, विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा प्रदान करना और ऑटो रिक्शा स्टैंड बनाए जाने की मांग भी की गई है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चालक भर्ती के 250 पदों पर नहीं मिल रहे उम्मीदवार:चालक भर्ती का तीसरा दिन आज, दो दिन में सिर्फ 47 हुए चयनित
    Next Article
    8 तस्वीरों में देखें विंध्य महोत्सव की झलक:विधायक पटेल ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment